newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Folk Song Viral: दहेज के लोभियों पर बना गाना “हाथी लेबे घोड़ा लेबे” सोशल मीडिया पर उड़ा रहा गर्दा, मिलियन में आ रहे व्यू

Bhojpuri Folk Song Viral: गाने के वीडियो में भी दोनों परिवार शादी की बात कर रहे हैं, जिसके बाद लेन-देन की बात होती है लेकिन लड़की को दहेज की बात पसंद नहीं आती है और वो अपने अंदाज में दहेज के लोभियों के सुनाती है।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में आए दिन नए गाने रिलीज होते हैं और फैंस को खूब पसंद आते हैं। कुछ गाने तो ऐसे होते हैं तो आते ही हिट हो जाते हैं और कुछ गाने कुछ महीनों बाद सोशल मीडिया पर कोहराम मचाते हैं। ऐसा ही एक गाना इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वैसे ये शादी-ब्याह का फोक सॉन्ग है लेकिन फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। इंस्टाग्राम पर गाने पर हजारों में रील बनाई जा रही है। अब ये गाना कौन सा है और उस गाने में क्या खास है, ये हम आपको बताते हैं।


रील्स पर छा गया गाना

ये गाना भोजपुरी फॉक सॉन्ग है, जिसका नाम है हाथी लेबे घोड़ा लेबे’। पहले सोशल मीडिया पर इसका ओरिजिनल सॉन्ग खूब चला था लेकिन अब इसका नया वर्जन भी फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। गाने को प्रिया मलिक ने गाया है जबरि गाने के बोल अतुल कुमार राय ने लिखे हैं और गाने में उल्का गुप्ता और दीपक ठाकुर लीड रोल में दिख रहे हैं। गाना बिहार के दहेज के लोभियों पर बना है, जिन्हें लड़की के साथ-साथ मोटा दहेज पर चाहिए होता है। गाने में लड़कियों के गुणों का भी बखान किया गया है। गाना एंटरटेनिंग होने के साथ-साथ अच्छा मैसेज भी देता है।


4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है गाना

गाने के वीडियो में भी दोनों परिवार शादी की बात कर रहे हैं, जिसके बाद लेन-देन की बात होती है लेकिन लड़की को दहेज की बात पसंद नहीं आती है और वो अपने अंदाज में दहेज के लोभियों के सुनाती है। गाने को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है लेकिन आज गाना सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। गाने पर 4.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और लगातार व्यूज बढ़ रहे हैं। अब गाना ही इतना सामाजिक संदेश देने वाला है कि किसी को भी पसंद आएगा ही।