newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बिग बॉस 13: असीम रियाज की वरुण धवन ने की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

‘बिग बॉस 13’ दर्शकों को बेहद पसंद आया। जिसका सबसे बड़ा कारण रहा शो के सभी कंटेस्टेंट। इस बार शो के सभी कंटेस्टेंट फैंस को खूब एंटरटेन कर रहे हैं।

मुंबई। ‘बिग बॉस 13’  दर्शकों को बेहद पसंद आया। जिसका सबसे बड़ा कारण रहा शो के सभी कंटेस्टेंट। इस बार शो के सभी कंटेस्टेंट फैंस को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज का झगड़ा अक्सर दर्शकों को एंटरटेन करता है। वहीं फैंस भी आसिम के लुक से काफी इम्प्रेस रहते हैं। साथी ही आसिम की बॉडी और फिटनेस को भी फैंस काफी पसंद करते हैं।

asim riaz

लेकिन अब आसिम का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो पिटाई खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो भी वरूण धवन से। दरअसल साल 2014 में आई फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ से एक लड़ाई के दृश्य पर इन दिनों लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं, जिसे अभिनेता वरुण धवन और असीम रियाज पर फिल्माया गया है। फिल्म के इस क्लिप में असीम कई सारे लड़कों के साथ वरुण को मारने के लिए आते हैं, लेकिन खुद एक थप्पड़ खाकर बेहोश हो जाते हैं।

इस एक्शन दृश्य में असीम को हाथ में हॉकी स्टिक के साथ वरुण को मारने के लिए उनकी ओर जाते देखा जा सकता है, लेकिन खुद वरुण के एक वार से ही घायल हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

bigg boss13 finalist

फिलहाल असीम कलर्स टीवी के इस शो के फाइनलिस्ट में से एक हैं। ‘बिग बॉस 13’ की ट्रॉफी के लिए उनका मुकाबला सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, रश्मि देसाई, आरती सिंह और पारस छाबड़ा के साथ है।