newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर में लगा राधे मां का दरबार, सिद्धार्थ शुक्ला ने छूए पैर, यहां देखें मजेदार वीडियो

Bigg Boss 14: बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में इन समय राधे मां (Radhe Maa) सबसे ज्यादा सुर्खियों बटोर रही हैं। वो घर में बतौर कंटेस्टेंट नहीं दिखाई दे रही है लेकिन फिर भी फैंस के बीच राधे मां की चर्चा सबसे ज्यादा है।

नई दिल्ली। बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में इन समय राधे मां (Radhe Maa) सबसे ज्यादा सुर्खियों बटोर रही हैं। वो घर में बतौर कंटेस्टेंट नहीं दिखाई दे रही है लेकिन फिर भी फैंस के बीच राधे मां की चर्चा सबसे ज्यादा है। आज प्रसारित होने वाले एपिसोड में राधे मां को बीबी हाउस (Bigg Boss House) में एंट्री करते हुए नजर आएंगी। इतना ही नहीं घर में उनका दरबार भी लगेगा।

राधे मां घर में प्रतियोगियों से मिलते और बातचीत करते हुए दिखाई देंगी। राधे मां बिग बॉस के घर में प्रवेश करती हैं और सभी प्रतियोगी उनका स्वागत करते हैं। वह फिर एक सिंहासन पर बैठती है और प्रतियोगियों को कहती है, ‘जिस बच्चे के ऊपर मां खुश होती है, वो बच्चा बुलंदियों को छूता है।’

इतना ही नहीं सिद्धार्थ शुक्ला राधे मां से आशीर्वाद लेते हैं और उनके पैर भी छूते हैं। अंत में राधे मां अपने हाथ में त्रिशूल के साथ डांस करती हुई भी नजर आती हैं। शो की सोशल मीडिया पर काफी वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं।