newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rubina Dilaik Gets Injured: रुबीना दिलैक के फैंस के लिए बुरी खबर, सोशल मीडिया पर पूछ रहे यूजर्स- क्या हुआ रूबी?

Rubina Dilaik Gets Injured: रुबीना की पोस्ट देख उनके चाहने वाले एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। उनके पोस्ट पर फैंस लगातार कैमेंट्स कर उनकी सेहत के बारे में पूछ रहे हैं। सेलेब्स भी रुबीना को लेकर काफी पेरशान हैं।

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) की विनर रुबीना दिलैक आज लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनके फैंस के लिए एक बुरी ख़बर सामने आई है। दरअसल एक्ट्रेस ने बैक साइड से क्लिक की गई तस्वीर इंस्टाग्राम पर पर शेयर की हैं, जिसमें उनकी पीढ़ पर इंजरी देखी जा सकती है। तस्वीर देख रुबीना के फैंस शॉक्ड हैं और उनकी सेहत को लेकर काफी परेशान हैं।

तस्वीर में रुबीना दिलैक की पीठ पर बैंडेज लगा नजर आ रहा है। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “सब कुछ प्लानिंग के हिसाब से नहीं होता है।” कैप्शन के साथ उन्होंने रोने वाली इमोजी भी शेयर की है। हालांकि, उन्हें इतनी गंभीर चोट कैसे और कहां लगी इस बारें में उन्होंने कुछ भी नहीं बताया। बात दें कि, फोटो में रुबीना के बैक साइड बाएं कंधे के ऊपर हीलिंग टेप लगी है और वो खिड़की के बाहर देखती हुई नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)


सेलेब्स से लेकर फैंस हुए परेशान

रुबीना की पोस्ट देख उनके चाहने वाले एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। उनके पोस्ट पर फैंस लगातार कैमेंट्स कर उनकी सेहत के बारे में पूछ रहे हैं। सेलेब्स भी रुबीना को लेकर काफी पेरशान हैं। एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट मनु पंजाबी ने कमेंट किया- Oooooooooo।