मुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में जब से पुराने सीजन के चैलेजर्स आए हैं, तब से शो में डबल ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में एक के बाद एक नए ट्विस्ट आ रहे हैं। ऐसे में बीते एपीसोड में एक बड़ा धामाका देखने को मिला। जिसमें बिग बॉस को बीच में आना पड़ा और एक कड़ा फैसला लेना पड़ा।
दरअसल, विकास गुप्ता और अर्शी खान जब से शो में वापस आए हैं, तब से दोनों के बीच तकरार देखने को मिल रही है। अर्शी जब से घर में आई हैं तब से वो विकास को बार-बार परेशान कर रही थीं। लगातार उन्हें पोक कर रही थीं। विकास ने अर्शी के बर्ताव पर काफी संयम दिखाया। लेकिन सोमवार को टेलिकास्ट हुए एपीसोड में विकास के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने गुस्से में अर्शी को स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया। जिसके बाद बिग बॉस ने कड़ा फैसला लिया।
Aakhir aisa kya hua jiski wajah se @lostboy54 ne kho diya apna aapaa!
Watch #BB14 tonight at 10:30 PM.
Catch it before TV on @vootselect.@beingsalmankhan #BiggBoss #BiggBoss2020 #BiggBoss14@Arshikofficial_ @PlayMPL pic.twitter.com/VgJHYFYTV6— ColorsTV (@ColorsTV) December 14, 2020
बिग बॉस के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता के फैंस को बड़ा शॉक लगा है। बिग बॉस ने उन्हें घर से बेघर कर दिया। खास बात ये है कि वो किसी और की नहीं बल्कि खुद अपने बर्ताव के कारण बाहर हुए हैं। उनके फैंस को इसी बात का शॉक लगा है कि उनका एविक्शन किसी नॉमिनेशन प्रक्रिया के तहत नहीं हुआ, बल्कि खुद विकास के कारण हुआ। दरअसल, उन्होंने अर्शी खान को स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया। उनके इस अग्रेसिव नेचर को देखते हुए बिग बॉस ने उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर विकास को काफी सपोर्ट किया जा रहा है।
उधर, कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत कभी अपनी मजेदार बातें तो कभी अपने झगड़ों से लगातार लाइमलाइट में हैं। वो अक्सर बिग बॉस के घर में अपने पति की बाते करती नजर आ रही हैं। बीते एपीसोड में भी वो अपनी शादी और पति के बारे में बात करती नजर आईं। उन्होंने घर वालों से कहा कि उन्होंने पब्लिसिटी के लिए शादी का नाटक नहीं किया है बल्कि सच में उनकी शादी हुई है। उन्होंने ये भी कहा कि उनके बच्चों के जन्म से पहले उनके पति दुनिया के सामने आ जाएंगे। इससे पहले जब अली गोनी की घर में री-एंट्री हुई थी तब उन्होंने भी राखी से उनकी शादी के बारे में बात की थी, लेकिन राखी बिना कुछ बोले वहां से निकल गईं। जिसके बाद सबने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा था कि कम से कम शादी के बारे में तो बता के जाएं। बता दें कि राखी सावंत की शादी लोगों के लिए अभी तक एक रहस्य ही है। क्योंकि उनके पति कभी भी दुनिया के सामने नहीं आए हैं।