newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Kajol: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का जन्मदिन आज, महज 16 साल की उम्र से ही कर रही बॉलीवुड पर राज

Happy Birthday Kajol: दोनों की लव स्टोरी बहुत ही खास है और वह अक्सर एक-दूसरे पर सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे पर प्यार जाहिर करते रहते हैं। आज यानी 5 अगस्त को बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा काजोल अपना 48वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनके बारे में कुछ दिलचस्प बाते बताने जा रहे है।

नई दिल्ली। पिछले 30 वर्षों से बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखरने वाली अभिनेत्री काजोल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक है काजोल। अभिनेत्री ने साल 1992 में आई फिल्म ‘बेखुदी’ से इंडस्ट्री में एंट्री की थी और इसके बाद फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्मी घराने से ताल्लुक रखने वाली काजोल ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट मूवी दी हैं और उनकी जोड़ी पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा शाहरुख खान के साथ लोगों को पसंद आती है। दोनों की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ आज भी दर्शकों के दिल में एक अलग पहचान बनाए हुए है। अदाकारा के रील लाइफ में जहां अभिनेत्री की जोड़ी शाहरुख के साथ जमती है, तो वहीं रियल लाइफ में उनका दिल अभिनेता अजय देवगन के लिए धड़कता है। दोनों की लव स्टोरी बहुत ही खास है और वह अक्सर एक-दूसरे पर सोशल मीडिया के जरिए प्यार जाहिर करते रहते हैं। आज यानी 5 अगस्त को बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा काजोल अपना 48वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनके बारे में कुछ दिलचस्प बाते बताने जा रहे है।

पहली फिल्म 16 साल में की 

काजोल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में की है। फिल्म ‘बेखुदी’ उनकी पहली फिल्म है। इस फिल्म को राहुल रवैल द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म प्रेम कहानी पर बेस्ड है। इसमें काजोल के विपरीत एक्टर कमल सदाना ने मुख्य रोल निभाया है। साल 1998 में काजोल ने बॉक्स ऑफिस पर 4 सुपरहिट मूवी बैक टू बैक दी हैं और बॉलीवुड के किंग खान के साथ उनकी जोड़ी लोगो की फेवरेट जोड़ी बन चुकी है फैंस को दोनों को साथ में देखना बेहद पसंद करते हैं।

अजय और काजोल की लव स्टोरी

काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे पावरफुल कपल के तौर पर मानें जाते हैं। दोनों कपल की जोड़ी पहली बार 1995 में प्रदर्शित फिल्म ‘हलचल’ में नजर आई थी, जिसमें दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म इंडस्ट्री के जानकार कहते हैं कि इन दोनों के दिल में प्यार इसे मूवी से पनपा था। इसी साल इनकी एक और फिल्म गुंडाराज भी रिलीज हुई थी जिसके बाद दोनों और भी करीब आ गए।