newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Brahmastra: क्या है पौराणिक ऋषि-मुनि से जुड़ी फिल्म ब्रह्मास्त्र की कहानी, डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने वीडियो के जरिए कहानी का किया खुलासा, देखें वीडियो  

Brahmastra: क्या है पौराणिक ऋषि-मुनि से जुड़ी फिल्म ब्रह्मास्त्र की कहानी, डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने वीडियो के जरिए कहानी का किया खुलासा, देखें वीडियो, अयान आगे कहते हैं, वो सारे ऋषि-मुनि जो हिमालय की शरण में तपस्या कर रहे थे उन ऋषि पर सभी अस्त्र और ब्रह्मास्त्र की रक्षा करने का दायित्व होता है और उन ऋषि मुनियों को कहा जाता है – ब्रह्मांस| 

नई दिल्ली| ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी एक बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है ब्रह्मास्त्र| इस फिल्म को वो तीन भाग में बना रहे हैं जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे बड़े कलाकार भूमिका निभाने वाले हैं| फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले आया था और लोगों ने उसे खूब पसंद किया था| वहीं आज डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने एक वीडियो के जरिए फिल्म की कहानी को अपने दर्शकों के सामने लाकर रख दिया है| डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो को शेयर किया है और साथ ही आलिया भट्ट और करण जौहर ने भी वीडियो को अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

अयान मुखर्जी ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है –“इस फिल्म को बनाने के दौरान मैंने अपने अंदर के शिष्य को फिर से जागते हुए देखा है, और एहसास हुआ कि हमारी संस्कृति की जड़ों में जो ज्ञान है, उससे बड़ा गुरु और कोई है ही नहीं | आगे वो लिखते हैं “गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जानिए मेरे साथ, ब्रह्मास्त्र की दुनिया को थोडा और करीब से|”

वीडियो में क्या है

वीडियो एक बेहतरीन विसुअल इफेक्ट्स के साथ शुरू होती है जिसमें कई प्रकार के प्राचीन अस्त्र जैसे – वानरास्त्र, नंदीअस्त्र, प्रभास्त्र, जलास्त्र, पवनास्त्र और ब्रह्मास्त्र के बारे में डिटेल में बताया गया है| अयान बताते हैं की उन्होंने अस्त्रों की एक काल्पनिक दुनिया बनाई है जिसका नाम है – अस्त्रवस| ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 इस अस्त्रवस की पहली कहानी है जिसमें कुछ महान ज्ञानी ऋषि-मुनि हिमालय की शरण में घोर तपस्या कर रहे हैं और उनकी इस तपस्या से उन्हें एक ब्रह्म शक्ति के रूप में वरदान मिलता है और उस ब्रह्म शक्ति से कुछ अस्त्रों का जन्म होता है ये अस्त्र जल, अग्नि और पवन जैसी विभिन्न शक्तियों से भरे हुए होते हैं| इसके अलावा कुछ ऐसे अस्त्र भी हैं जिनमें महावानरों की शक्ति भरी हुई है और कुछ ऐसे अस्त्र हैं जिनमें हज़ारों नंदी की शक्ति भरी हुई है| इन अस्त्रों का नाम परस्पर वानरास्त्र और नंदीअस्त्र है| अंत में एक अस्त्र का जन्म और होता है जिसमें स्वयं ब्रह्म शक्ति समाहित होती है जिसे ब्रह्मास्त्र कहा गया है|

अयान आगे कहते हैं, वो सारे ऋषि-मुनि जो हिमालय की शरण में तपस्या कर रहे थे उन ऋषि पर सभी अस्त्र और ब्रह्मास्त्र की रक्षा करने का दायित्व होता है और उन ऋषि मुनियों को कहा जाता है – ब्रह्मांस| ये ऋषि मुनि समाज के बीच गुप्त समूह में रहकर मानवता की रक्षा करने में सहायता करते हैं| समय के साथ ये ब्रह्मांस अपने अस्त्रों को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे सौंपते गए और आज भी ये ब्रह्मांस हमारे बीच मौजूद हैं| रणबीर कपूर के रोल के बारे में भी अयान बताते हैं, कि हमारी इस फिल्म का नायक है एक आम नौजवान जो आम जिन्दगी जी रहा है पर वो आम आदमी नहीं है क्योंकि वो इंसान के रूप में खुद ही एक अस्त्र है जिसका नाम है अग्निअस्त्र| ब्रह्मास्त्र पार्ट-1 शिवा की कहानी है इसके अलावा अयान ने , इस शिवा के चरित्र को भगवान शिव के चरित्र के अनुरूप बनाने की कोशिश की है, क्योंकि अयान खुद भगवान शिव की अराधना करते हैं|

इस वीडियो के जरिए आयन ने वैसे ही कहानी को नरेट किया है जैसे फिल्म बनने से पहले कोई अपनी स्क्रिप्ट को प्रोड्यूसर के सामने नरेट करता है| जिस खूबसूरत ढंग से अयान ने कहानी के बारे में बताया है उनके उस ढंग ने रोमांच की एक ऐसी दुनिया सामने लाकर खड़ी कर दी है, कि अब सिर्फ, फिल्म के आने का इंतजार है| अयान मुखर्जी की इस कहानी का कांसेप्ट बिल्कुल नया और विशिष्ट है| इसके अलावा जिस तरह से वो पौराणिक कहानी को कहने का प्रयास कर रहे हैं अगर उन्होंने इसे उचित ढंग से कह लिया तो यह बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा देगी| मुझे लगता है जिस तरह से वो विभिन्न प्रकार के अस्त्रों के बारे में बता रहे हैं या फिर ब्रह्मांस के बारे में बता रहे हैं वो पार्ट दर्शकों को बांधेगा भी और रोमांच से भर देगा लेकिन रणबीर कपूर का करैक्टर फिलहाल उतना आकर्षक नही लग रहा है और उसपर विश्वास भी सरलता से (पहली नज़र में) नही हो रहा है| फिलहाल पहले से पूर्वाग्रह बनाना उचित नहीं है इसलिए कहानी कैसी है ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा पे सच ये है इस वीडियो ने उत्सुकता जरूर जगा दी है| फिल्म 9 सितम्बर को रिलीज़ हो रही है|