नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने पाकिस्तान के असर मलिक संग निकाह किया है। अपनी शादी की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद दी। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं। उनकी शादी की खबर आते ही उन्हें दुनियाभर से बधाई मिलने लगी। बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। जिनमें प्रियंका चोपड़ा से लेकर कटरीना कैफ शामिल हैं।
मलाला ने अपने निकाह की तस्वीरों को शेयर किया, जिसमें उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा- ‘आज का दिन मेरे जीवन में एक अनमोल दिन है। असर और मैं जीवनभर के लिए शादी के बंधन में बंध गए हैं। हमने बर्मिंघम में अपने परिवारों के साथ घर पर एक छोटा निकाह समारोह आयोजित किया। कृपया हमें अपनी शुभकामनाएं दें। हम एक साथ जीवन बिताने के लिए उत्साहित हैं।’
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से लेकर कटरीना कैफ ने अपने इंस्टा अकाउंट पर मलाला को निकाह की बधाई दी है। उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर उन्हें मुबारकबाद दी है।
साथ ही दिव्या दत्ता ने भी मलाला को उनके निकाह की मुबारकबाद दी है। उन्होंने लिखा- ‘आपको और असर को मुबारक! जानकर खुशी हुई।’