newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandrayaan 3: चन्द्रयान- 3 को लेकर एक्साइटेड है बॉलीवुड, ड्रीम गर्ल हेमा से लेकर सिंगर सुखविंदर सिंह तक इन सितारों ने अपने अंदाज में दी बधाई

Chandrayaan 3: चंद्रयान- 3 के आज यानि कि 23 अगस्त को शाम छह बजकर करीब चार मिनट पर चंद्रमा की सतह को छूने की उम्मीद है। चंद्रयान- 3 को 14 जुलाई को भारत के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से इसरो ने रवाना चांद की यात्रा के लिए रवाना किया था।

नई दिल्ली। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के मून मिशन चंद्रयान 3 (Chandrayaan-3) को चांद की सतह पर लैंड करने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। ऐसे में आज दुनियाभर की नजर इंडियन स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग पर है। एक तरफ जहां इसरो के इस मून मिशन का कथित तौर पर मजाक उड़ाने वाले एक्टर प्रकाश राज की देशभर में किरकिरी हो रही है। तो वहीं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से लेकर शोमैन कहे जाने वाले सुभाष घई तक भारत के इस मून मिशन को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आएं। तो चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन तमाम हस्तियों के बारे में जिन्होनें चंद्रयान- 3 के लिए इसरो को बधाई संदेश भेजे हैं।

हेमा मालिनी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने चंद्रयान- 3 की फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा – ‘चंद्रयान 3′ की लैंडिंग के लिए शुभकामनाएं। चंद्रयान 3 जल्द ही चंद्रमा पर उतरेगा। ये हमारे देश के लिए गौरव का पल है और मैं और सभी देशवासी इस अभियान के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।’

करीना कपूर खान

चंद्रयान 3 को लेकर बॉलीवुड की बेबो यानि कि करीना कपूर खान का रिएक्शन भी काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस ने मून मिशन को लेकर अपना प्लान शेयर करते हुए कहा- ‘ये हर भारतीय के लिए गर्व का पल है। मैं चंद्रयान 3 को लेकर एक्साइटेड हूं और दोनों बच्चों के साथ 23 अगस्त की शाम Chandrayaan 3 की लैंडिंग लाइव देखूंगी।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shibani.A.Kashyap (@shibanikashyap)

शिबानी कश्यप

सिंगर शिबानी कश्यप ने गाना गाकर सभी को ‘चंद्रयान 3’ के मिशन के लिए शुभकामनाएं दी। शिबानी ने ‘दिल है छोटा सा’ गाना गाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SG (@subhashghai1)

सुभाष घई

बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले मशहूर निर्देशक सुभाष घई ने चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग से पहले इसरो के वैज्ञानिकों को अपनी शुभकामनाएं दी है। घई ने इसके साथ ही चांद से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया है। सुभाष घई ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि – ‘बचपन मैं मुझे मेरी नानी एक थाली में पानी रखकर उसमें चांद दिखाती थी कि वो कितने करीब है, आज 2023 में हमारा देश चांद तक वाकई पहुंच चुका है। ये देश के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है। मैं इसरो के चेयरमैन और उनकी टीम को शुभकामनाएं देना चाहता हूं और प्रार्थना करता हूं कि 23 अगस्त को विक्रम लैंडर चांद की सतह पर देखने को मिले। बहुत शुभकामनाएं।’

अभिषेक बच्चन

जूनियर बच्चन यानि कि अभिषेक बच्चन ने बीती शाम चंद्रयान- 3 को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की थी और कहा- ‘बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं, 23 तारीख को शाम 6:30 बजे मून लैंडिंग होने जा रहा है। छाती गर्व से चौड़ी हो गई है क्योंकि हमारा स्पेस प्रोग्राम मून तक पहुंच गया है।’

सुखविंदर सिंह

देश के जाने-माने सिंगर सुखविंदर सिंह ने भी एक वीडियो मैसेज जारी कर इस मौके को सभी भारतवासियों के लिए गौरवपूर्ण बताया है। सुखविंदर ने लोगों से अपील की है कि सभी इस उपलब्धि के लिए प्रार्थना करें। इसके साथ ही सिंगर ने फेमस सॉन्ग ‘जय हो’ को भी गुनगुनाते हुए वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया।

सोमा घोष

क्लासिकल सिंगर पद्म श्री सोमा घोष ने वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा- ‘चंदा मामा के देश में लहरायेगा भारत का तिरंगा।’

आपको बता दें कि, चंद्रयान- 3 के आज यानि कि 23 अगस्त को शाम छह बजकर करीब चार मिनट पर चंद्रमा की सतह को छूने की उम्मीद है। चंद्रयान- 3 को 14 जुलाई को भारत के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से इसरो ने रवाना चांद की यात्रा के लिए रवाना किया था।