newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss OTT: फिर बिग बॉस के घर का हिस्सा बनेंगी बॉलीवुड की ‘बेबी डॉल’ सनी लियोनी, मेकर्स ने आउट किया वीडियो

Bigg Boss OTT: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी एक बार फिर बिग बॉस के घर का हिस्सा बनने वाली हैं। वो जल्द ही बिग बॉस ओटीटी में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर और मेकर्स ने वूट पर शेयर किया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी एक बार फिर बिग बॉस के घर का हिस्सा बनने वाली हैं। वो जल्द ही बिग बॉस ओटीटी में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर और मेकर्स ने वूट पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि वो कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती करने वाली हैं।

Actress Sunny Leone

सनी ने बताया कि वो शो में महमान बनकर जाने वाली हैं और कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती करेंगी। वूट ने अपने इंस्टाग्राम पर सनी के आने से पहले एक प्रोमो जारी किया है जिसमें एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड नज़र आ रही हैं।

आपको बता दें कि सनी लियोनी बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने फिल्मों में भले की कम काम किया हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। वो इससे पहले बिग बॉस के सीजन 5 में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। इसे बाद वो बिग बॉस 14 में भी बतौर मेहमान पहुंची थीं और कंटेस्टेंट्स से अलग-अलग टास्क करवाए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voot (@voot)