newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Har Funn Maula Song Out: ‘हर फन मौला’ सॉन्ग ने किया Disappoint, इश्क फरमाते नजर आए आमिर खान-एली अवराम

Har Funn Maula Song Out: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘कोई जाने ना’ (Koi Jaane Na) को लेकर चर्चा में है। आज फिल्म का पहला गाना ‘हर फन मौला’ (Every Fun Moula) रिलीज हो गया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘कोई जाने ना’ (Koi Jaane Na) को लेकर चर्चा में है। आज फिल्म का पहला गाना ‘हर फन मौला’ (Every Fun Moula) रिलीज हो गया है। इस गाने में उनके अपोजिट एली अवराम नजर आ रही हैं। काफी समय से इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ था। ऐसे में फिल्म के पहले गाने से लोगों को काफी उम्मीद थी। लेकिन इस गाने ने लोगों को निराश किया।

हालांकि ये गाना सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही वायरल हो गया। सिर्फ इस गाने में एली अवराम के हॉट मूव्स ही नजर आ रहे हैं। शायद लोग इसी वजह से ही इस गाने को पसंद कर रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि आमिर और एली पर्दे पर साथ नजर आएंगे। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि दोनों में 25 साल का उम्र का फासला है। बावजूद इसके इस गाने में दोनों की जोड़ी को हॉट अदांज में नजर आ रही है। हालांकि मुद्दा दोनों की एज गैप का नहीं बल्कि गाने का है। इस गाने में न तो म्यूजिक अच्छा है न ही इसके बोल अच्छे हैं।

harfan maula

इस गाने में आमिर और एली का लुक देख अपने आपको रोक नहीं पाएंगे। लेकिन इस गाने को जैसे ही सुनेंगे तो सारी उम्मीदें टूट जाएंगी। इस गाने के बोल हैं- ‘हर फन मौला’, इस गाने का कोई सैंस नहीं बन रहा न ही इसका म्यूजिक अच्छा है। म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है, हालांकि वो काफी अच्छा म्यूजिक देते हैं, लेकिन इस गाने में कुछ तो कमी रह गई हैं।

यहां सुनें ‘हर फन मौला’ सॉन्ग