नई दिल्ली। छोटे पर्दे का विवादित शो बिग बॉस 16 बीते शनिवार से शुरू हो चुका है।इस बार शो में टीवी के कई जाने माने चेहरों को एंट्री मिली है। हालांकि शो शुरू होते ही साजिद खान और अर्चना गौतम को यूजर्स ने खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया क्योंकि उन्होंने दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक की हाइट का मजाक बनाया था। इस मुद्दे को लेकर यूजर्स ने अर्चना को आड़े हाथ लिया। हालांकि इस बार हम किसी विवाद को लेकर नहीं बल्कि बीबी हाउस में नई एंट्री को लेकर आपको जानकारी देने आए हैं। दरअसल शो में फेमस टिक-टॉक स्टार किली पॉल नजर आने वाले हैं।
बीबी हाउस में किली पॉल की एंट्री
दरअसल बिग बॉस 16 का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें बिग बॉस के घर में तंजानिया के किली पॉल की एंट्री होती दिख रही है।घर के सभी कंटेस्टेंट किली को देखकर काफी खुश हैं और उनके साथ सलमान खान के गानों पर नाच भी रहे हैं। कहा जा रहा है कि शो में किली पॉल की सरप्राइज एंट्री होगी और वो कंटेस्टेंट के साथ टास्क भी परफॉर्म करते दिखने वाले हैं। घर में किली की एंट्री से घर का माहौल बदलने वाला है हालांकि वो शो में टिकेंगे या नहीं..ये नहीं कहा जा सकता है क्योंकि शो में किली की सरप्राइज एंट्री हुई है। नए प्रोमो में किली कंटेस्टेंट के साथ एंजॉय करते दिखेंगे।
Ghar mein hoga dhamaal jab Tanzania se aayenge Kili Paul! ?
Dekhiye #BiggBoss16 Mon-Fri raat 10 baje aur Sat-Sun raat 9.30 baje, sirf #Colors par. Anytime on @justvoot#BB16 #BiggBoss@BeingSalmanKhan@Chingssecret @MyGlamm #KiliPaul pic.twitter.com/uisoqMe7L8
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 4, 2022
पीएम मोदी भी कर चुके हैं तारीफ
गौरतलब है कि तंजानिया के किली पॉल अपनी बहन के साथ सोशल मीडिया पर रील्स बनाते हैं। वो ज्यादातर हिंदी बॉलीवुड गाने पर अपनी बहन के साथ मजेदार रील्स बनाते हैं। इतना ही नहीं पीएम मोदी भी मन की बात में किली पॉल की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि किली हिंदी भाषा में रील्स बनाते हैं और वाकई काबिल-ए-तारीफ है।किली का शाहरुख खान की फिल्म रईस के गाने, ओ जालिमा पर बनाया गया बहुत ज्यादा वायरल हुआ था। उस वीडियो को लाखों बार देखा गया था।