newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Boycott Pathaan: बॉयकॉट पठान पर साध्वी प्रज्ञा ने दी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को ये चेतावनी, हिन्दुओं से किया ये बड़ा आह्वान

Boycott Pathaan: सबसे पहले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म का बहिष्कार किया और उसके बाद तमाम नेताओं ने फिल्म का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। अब साध्वी प्रज्ञा ने भी पठान फिल्म का विरोध शुरू कर दिया है और उन्होंने शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और भगवा को बदनाम करने वालों को खुली चेतावनी दी है। साध्वी प्रज्ञा ने क्या कुछ कहा है यहां हम यही बताने का प्रयास करेंगे।

नई दिल्ली। शाहरुख खान की फिल्म पठान का विरोध पुरजोर तरीके से चल रहा है। लगातार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का बहिष्कार जारी है। लोगों के मुताबिक पठान फिल्म में बेशरम रंग गाने के माध्यम से जो अश्लीलता बेची जा रही है, उसके कारण से इस फिल्म को अब फ्लॉप होने से कोई रोक नहीं सकता है। पठान फिल्म के बेशरम रंग गाने में भगवा रंग का मजाक बनाया गया है और उसे बदनाम करने की कोशिश की गई है। बेशरम रंग गाने के माध्यम से भगवा रंग को अश्लील ढंग से प्रस्तुत किया गया है। बेशरम रंग गाने में भगवा रंग को बदनाम करने के बाद पठान फिल्म का सभी तरफ से विरोध होने लगा है। नेता से लेकर अभिनेता फिल्म का विरोध कर रहे हैं। सबसे पहले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म का बहिष्कार किया और उसके बाद तमाम नेताओं ने फिल्म का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। अब साध्वी प्रज्ञा ने भी पठान फिल्म का विरोध शुरू कर दिया है और उन्होंने शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और भगवा को बदनाम करने वालों को खुली चेतावनी दी है। साध्वी प्रज्ञा ने क्या कुछ कहा है यहां हम यही बताने का प्रयास करेंगे।

साध्वी प्रज्ञा ने पठान फिल्म का बहिष्कार करते हुए, भगवा को बदनाम करने वालों को मुहंतोड़ जवाब दिया है। असल में साध्वी प्रज्ञा ने एक  इंटरव्यू में कहा है, “हिन्दुओं को बोलने की स्वतंत्रता नहीं है। जब से माननीय मोदी जी का शासन है तब से हिन्दू थोड़ा मुखर होकर बोलने लगा है। लेकिन मैं ये ठोंक करके बोलती हूं, जिसने भगवा का अपमान किया, उसको भारतीय जनता पार्टी ने और भारतीय जनता के साथ देश के लोगों ने, मुंहतोड़ जवाब दिया है। अब अगर भगवा को कोई अपमानित करेगा, उसको मुहंतोड़ जवाब नहीं बल्कि मुंहतोड़ कर हाथ में रखने की हिम्मत रखते हैं।”

आगे साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि “अभी सनातनी जिन्दा है, और जीवित है और हम भगवा के लिए लड़ने से कभी पीछे नहीं हटेंगे। भगवा हमारे देश की आन-बान-शान है। अगर हमारे भगवा को अपमानित करने का प्रयास किया गया तो कोई भी नहीं बचेगा और जो भी अपमान करेगा उसे हम कभी भी छोड़ेंगे नहीं। मैं कानून का सहारा लूंगी, लेकिन अगर अवसर मिला तो हम ऐसे लोगों के खिलाफ, आंदोलन करना भी जानते हैं। हिन्दू पीछे नहीं है, क्योंकि हिन्दू ने बहुत कुछ सह लिया है। साध्वी प्रज्ञा ने जनता से अपील की है कि ऐसे स्टार के पेट पर चोट पहुंचानी चाहिए और इनके धंधे को उजाड़ देना चाहिए। इनकी कभी भी कोई फिल्म नहीं देखनी चाहिए। क्योंकि ऐसे लोग खाते यहीं का है और अपमान सनातनी का करते हैं। साध्वी प्रज्ञा ने हिन्दुओं से आह्वान किया है कि अगर हिन्दू रक्त है, तो ऐसे लोगों की कोई भी फिल्म कोई भी हिन्दू व्यक्ति न देखे।”

साफ़ तौर पर साध्वी प्रज्ञा ने ये अपील कर दी है कि जिस तरह की अश्लीलता फिल्मों के माध्यम से पेश की जा रही है, ऐसी फिल्म को पूर्ण रूप से बहिष्कार करना चाहिए। वहीं बेशरम रंग गाने में जिस तरह से भगवा को बदनाम किया गया है ऐसे में कोई भी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म को देखने के लिए न जाए जिससे की फिल्म के होने वाले बिजनेस पर असर पड़े। साध्वी प्रज्ञा ने सीधे हिंदुओं से आह्वान किया है कि अगर हिन्दू का रक्त है, और भगवा का स्वाभिमान है, तो ऐसे व्यक्तियों की फिल्म नहीं देखनी चाहिए जो भगवा को बदनाम करने की कोशिश करते हैं| साथ ही साथ भारतीय संस्कृति को भी बदनाम करते हैं। उपरोक्त बयान साध्वी प्रज्ञा के निजी विचार हैं उनसे NewsroomPost के संबंध नहीं हैं।