newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Brahamastra: ‘फिल्म का नाम तक ठीक से नहीं बोल सकते…’ विवेक अग्निहोत्री ने उड़ाया ब्रह्मास्त्र के मेकर्स का मजाक, करण जौहर को भी लपेटा

Brahamastra: आलिया के फिल्म नहीं देखो.. वाले बयान के बाद फिल्म लोगों के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को बीते दो दिनों से जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अब फिल्म को लेकर ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अयान मुखर्जी पर तंज कसा है

नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म को हिट कराने के लिए सभी स्टार्स जमीनी स्तर पर उतरकर जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच आलिया के फिल्म नहीं देखो.. वाले बयान के बाद फिल्म लोगों के निशाने पर आ गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म को बीते दो दिनों से जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अब फिल्म को लेकर ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अयान मुखर्जी पर तंज कसा है। इसके अलावा विवेक ने करण जौहर पर भी निशाना साधा है। तो चलिए जानते हैं कि विवेक ने क्या कहा है।

करण जौहर पर भी साधा निशाना

एक इंटरव्यू के दौरान द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि करण जौहर अक्सर अपनी फिल्मों में लजीबीटीक्यू कम्युनिटी का मजाक बनाते रहते हैं जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। करण हमेशा इस कम्युनिटी के बारे में बात करते हैं लेकिन वो पता नहीं कैसे उनका मजाक भी बना लेते हैं और वो ऐसा अक्सर अपनी फिल्मों और बयानों में करते हैं। वहीं फिल्म ब्रह्मास्त्र पर बात करते हुए विवेक ने कहा कि क्या मेकर्स ब्रह्मास्त्र का सही अर्थ भी जानते हैं। वो अस्त्र वर्स की बात करते हैं, मुझे जानना है कि वो क्या है। डायरेक्टर जिसने फिल्म को इतनी मेहनत के बाद बनाया..। वो फिल्म के प्रमोशन के दौरान ठीक से फिल्म का नाम तक नहीं बोल पाता है। अयान बहुत अच्छे निर्देशक हैं, मैंने उनकी कई फिल्में देखी हैं जिसमें  ‘वेक अप सिड’ मेरी पसंदीदा फिल्म है। मुझे उम्मीद है कि इस बार भी उन्होंने कुछ अद्भुत ही बनाया होगा।

बेबाक हैं विवेक अग्निहोत्री

विवेक आगे कहते है कि हालांकि इस बार मुझे फिल्म को लेकर थोड़ा बुरा लग रहा है। मैं फिल्म को लेकर चिंतित हूं…जैसे एक मां अपने बच्चे के लिए रहती हैं। बता दें कि विवेक फिल्म इंडस्ट्री में बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। उनकी द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले थे। फिल्म एक लहर की तरह आगे बढ़ी थी।