newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai: Ullu TV के CEO विभु अग्रवाल पर यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज, लोगों ने ट्विटर पर ऐसे लिए मजे

Mumbai: उल्लू टीवी के सीईओ और फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल (Vibhu Agarwal) के खिलाफ मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ एक महिला ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। जिसके बाद लोगों ने ट्विटर पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है।

नई दिल्ली। उल्लू टीवी के सीईओ और फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल (Vibhu Agarwal) के खिलाफ मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ एक महिला ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 354 के तहत विभु अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी राज कुंद्रा का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक और ऐसा मामला सामने आ गया है जिससे बॉलीवुड की चमक फीकी होती जा रही है। उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड नाम से विभु की अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी है। जो एडल्ट कंटेंट बनाने के लिए जानी जाती है।

ullu2

जब से ये खबर सामने आई है तब से लोगों ने काफी प्रतिक्रिया दी है। ट्विटर पर लोग लगातार बॉलीवुड के खिलाफ बाते कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि बॉलीवुड को बॉयकॉट करो तो कोई ओटीटी पर गुस्सा निकाल रहा है। यहा देखें कुछ ट्वीट-