newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#GetwellSoonSaiDharamTej: चिरंजीवी के भांजे एक्टर साई धरम तेज सड़क हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती

#GetwellSoonSaiDharamTej: स्टार साई धरम सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना में घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए तेज नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद अब उन्हें अपोलो जुबिली हिल्स में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थि‍र बताई जा रही है।

नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के उभरते स्टार साई धरम सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना में घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए तेज नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद अब उन्हें अपोलो जुबिली हिल्स में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थि‍र बताई जा रही है। स्टार के साथ दुर्घटना साइबराबाद के आइकॉनिक केबल ब्रिज पर हुई है।

SaiDharamTej

रिपोर्ट्स की मानें तो जुबिली हिल्स और IKEA स्ट्रेच के बीच की बाइक असंतुलित हो गई। जिससे ये हादसा हो गया।

साई धरम

हादसे के बाद साई सड़क पर गिर गए। जब वहां से गुजरते लोगों ने उन्हें देखा तो उन्होंने पुलिस की सहायता से उन्हें नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया।