newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lockupp: कौन हैं कंगना के शो में आने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी, जिनका विवादों से रहा चोली-दामन जैसा साथ

Lockupp:कॉमेडियन का पूरा नाम मुनव्वर इकबाल फारूकी है। फारुकी अक्सर अपनी लिखी शायरी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शायरी के दीवानों की कमी नहीं है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड में विवादित बयानों के लिए जानी-जाने वाली अदाकारा कंगना रनौत अब ओटीटी पर अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं। ओटीटी पर उनका नया शो लॉकअप सुर्खियों में हैं। रोजाना शो से जुड़े कंटेस्टेंट के बारे में जानकारी सामने आ रही है। शो का फॉर्मेट काफी अलग है। शो में 16 सेलिब्रिटीज को करीब 72 दिनों के लिए जेल के अंदर बंद रखा जाएगा। 27 फरवरी को रिलीज होने वाले इस ओटीटी रियलिटी शो का दूसरा प्रतिभागी कौन होगा, इसका खुलासा हो चुका है। शो में दूसरे कंटेस्टेंट के तौर पर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी दिखाईं देंगे जो पहले से ही कई विवादों से घिरे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी।

munavar faruki

विवादों से रहा चोली-दामन का साथ

मुनव्वर फारुकी को अपनी कॉमेडी से ज्यादा विवादों के लिए जाना जाता है। विवादों का साथ फारुकी के साथ बिल्कुल चोली-दामन के जैसा है। हिंदू-देवी देवताओं पर विवादित बयान देने से लेकर अपने  अजीबोगरीब तर्कों तक को लेकर फारुकी सुर्खियों में रहे हैं। फारुकी का जन्म  गुजरात के जूनागढ़ में 28 जनवरी को 1992 को हुआ था। वो एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं और पेशे से एक गायक, कॉमेडियन और कवि भी हैं। कॉमेडियन का पूरा नाम मुनव्वर इकबाल फारूकी है। फारुकी अक्सर अपनी लिखी शायरी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शायरी के दीवानों की कमी नहीं है।

lock up

अमित शाह का भी उड़ाया था मजाक
मुनव्वर फारुकी का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में तब आया था जब उन्होंने हिंदू-देवी देवताओं को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने  भारत के गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था। जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जेल से बाहर निकलने के बाद फारुकी ने कॉमेडी नहीं करना का फैसला लिया था। दरअसल जेल से निकले के बाद उनके 12 शोज को कैंसिल कर दिया गया और एक कॉमेडी शो का शटर हमेशा के लिए गिरा दिया गया।