newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bollywood Corona: कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए अक्षय कुमार, फिल्म राम सेतु के 45 कलाकार भी पॉजिटिव

Bollywood Corona: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। साथ ही अपनी सेहत के बारे में भी फैंस को बताया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। साथ ही अपनी सेहत के बारे में भी फैंस को बताया है। बता दें कि जब से ये खबर सामने आई है तब से उनके फैंस काफी परेशान हैं। साथ ही उनके जल्द ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं। अक्की ने रविवार को फैंस को बताया था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। इन दिनों वो ‘राम सेतु’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

अक्षय कुमार के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद फिल्म रामतेसु की टीम का भी टेस्ट कराया गया। जिसमें हैरान करने वाली बात ये है कि फिल्म के 45 कलाकार कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद से फिल्म की पूरी टीम में हलचल है।

अक्षय ने ट्वीट कर लिखा, ”विशेज और प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। ऐसा लग रहा है कि ये काम कर रही हैं। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं, लेकिन चिकित्सकीय सलाह के तहत एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द ही घर लौटूंगा। ध्यान रखें।”


इससे पहले अक्षय ने रविवार को जानकारी दी थी कि वो कोरोना संक्रमित हो गए हैं। साथ ही उन्होंने अपील की है कि जो भी उनके संपर्क में आया हो वो भी अपना कोरोना टेस्ट करा लें।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”आप सभी को जानकारी देना चाहता हूं कि आज सुबह मेरी कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं घर पर क्वारंटीन हूं और सभी जरूरी मेडिकल केयर ले रहा हूं। मैं निवेदन करता हूं कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं अपना टेस्ट करवाएं और अपना ध्यान रखें। जल्द ही एक्शन में वापस लौंटूंगा।”

आपको बता दें कि उनके पास इस साल कई फिल्में हैं। जिनमें रामसेतु, पृथ्वीराज, बेलबॉटम और बच्चन पांडे है। फिलहाल वो अपनी मच अवेटेड फिल्म रामसेतु की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म को लेकर अक्षय और फैंस काफी एक्ससाइटेड हैं। फिल्म में अक्की भगवान राम के अस्तित्व की खोज करते हुए नजर आएंगे। जब से अक्षय ने इस फिल्म का ऐलान किया है तब से फैंस भी इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं क्योंकि इस तरह का रोल अक्षय पहली बार निभाते नजर आएंगे। जब इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने शुरू की थी, इसकी जानकारी भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी थी।