newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus: सिनेमा जगत पर कोरोना का कहर, आलिया भट्ट, रुपाली गांगुली से लेकर नारायणी शास्त्री तक हुईं पॉजिटिव

Coronavirus: टीवी और बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस पर भी कोरोना का संकट मंडरा रहा है। अब आलिया भट्ट के अलावा रुपाली गांगुली, नारायणी शास्त्री और कांची सिंह भी कोरोना का चपेट में आ गई हैं।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने देश में एक बार फिर अपने पैर पसार लिए हैं। मुंबई में भी कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान अब तक सबसे ज्यादा 47,827 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, कुल मरीजों के मामले में महाराष्ट्र दुनिया में 10वें नंबर पर आ गया है जो खतरे की बात है। राज्य में बढ़ते कोरोना के प्रकोप से फिल्मी सितारे भी नहीं बच पा रहे हैं। टीवी और बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस भी कोरोना की चपेट में आ गई है। आलिया भट्ट, रुपाली गांगुली, नारायणी शास्त्री और कांची सिंह भी कोरोना का चपेट में आ गई हैं।

narayan shastri

नारायणी शास्त्री

टीवी की चर्चित एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। इन दिनों वो स्टार प्लस के अपकमिंग शो ‘आपकी नजरों ने समझा’ की शूटिंग कर रही है। काफी समय बाद वो इस शो से वापसी कर चुकी हैं।

anupama

रुपाली गांगुली

इस समय स्टार प्लस का शो अनुपमा नंबर वन पर चल रहा है ऐसे में हर कोई शो की कास्ट का दिवाना है। लेकिन सबसे ज्यादा लाइमलाइट शो की मेन लीड रुपाली गांगुली ले रही हैं। लेकिन उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। वो भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को दी।

kanchi singh

कांची सिंह

टीवी एक्ट्रेस कांची सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। वो स्टार प्लस के मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आ चुकीं है। हाल ही में वो अपनी बॉलीवुड डेब्यू के लिए भोपाल में शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान उनके कोरोना संक्रमित हो जाने की खबर आई।

aliya4

आलिया भट्ट

टीवी के अलावा बॉलीवुड सितारे भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। कोरोना संक्रमित होने के बाद आलिया ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।