newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shahrukh Khan: एक झलक देखने के लिए शाहरुख के घर के बाहर लगी फैंस की भीड़, एक्टर को विश करने पहुंचे हजारों लोग

Shahrukh Khan: सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के घर के बाहर वाला भीड़ वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा बेहद पसंद भी किया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि यही असली स्टारडम है, जिसे कोई भी स्टार टक्कर नहीं दे सकता है। वहीं कुछ यूजर्स फायर और हार्ट इमोजी की बरसात कर रहे हैं।

नई दिल्ली। आज देश भर में  ईद उल अजहा का पर्व मनाया जा रहा है। हर कोई एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद की बधाई दे रहा है। बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेता तक बकरीद की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच फैंस का शाहरुख खान पर प्यार दिल खोलकर बरस रहा है। फैंस एक्टर की एक झलक देखने के लिए उनके घर के बाहर जमा हो गए हैं। फैंस की इतनी भीड़ देखकर एक्टर की पॉपुलैरिटी का इंतजार लगाना मुश्किल नहीं है। सिर्फ देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी शाहरुख की फैन फॉलोविंग बाकी स्टार्स से काफी तगड़ी हैं।

shaharukh khan

एक झलक देखने के लिए बेताब फैंस

आज बकरीद के मौके पर शाहरुख खान के घर के बाहर हजारों फैंस की भीड़ गई है। लोग घंटों से शाहरुख की एक झलक देखना का इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग सड़कों पर शाहरुख खान का रोमांटिक हुक स्टेप भी करते दिख रहे हैं। घर के बाहर इतनी ज्यादा भीड़ लग गई है कि ट्रैफिक तक जाम हो गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)


भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे आज ईद के मौके शाहरुख खान अपनी बालकनी से फैंस से मिलने के लिए जरूर आएंगे। हर तीज-त्यौहार के मौके पर हमेशा फैंस के मिलने के लिए अपनी बालकनी पर आते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


वायरल हो रही वीडियो

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के घर के बाहर वाला भीड़ वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा बेहद पसंद भी किया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि यही असली स्टारडम है, जिसे कोई भी स्टार टक्कर नहीं दे सकता है। वहीं कुछ यूजर्स फायर और हार्ट इमोजी की बरसात कर रहे हैं। काम की बात करें तो पठान के रिलीज के बाद एक्टर जवान और डंकी में नजर आने वाले हैं। लगभग रोजाना डंकी और जवान सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। दोनों ही फिल्म इसी साल फ्लोर पर आने वाली हैं।