newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Debina Bonnerjee: पहली बार देबिना-गुरमीत ने दिखाया अपनी बेटी का चेहरा, नाम भी किया रिवील

Debina Bonnerjee: पावर कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक फैमिली फोटो शेयर की है जिसमें देबिना ने अपनी प्यारी सी बेटी को गोद में उठा रखा है और उसके मासूम गालों पर वो किस भी कर रही हैं। गुरमीत ने भी अपनी परी को हाथों से होल्ड कर रखा है।

नई दिल्ली। टीवी का पॉपुलर पावर कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी हाल ही में माता-पिता बने हैं।  3 अप्रैल, 2022 को देबिना ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया था। अब पहली बार देबिना और गुरमीत से सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी सी बेटी का चांद सा चेहरा दिखाया है।  उन्होंने एक फैमिली फोटो शेयर की है जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। प्यार लुटाया भी जायज है क्योंकि बच्ची बेहद प्यारी है जिसे देखकर कोई बिना तारीफ किये  रह ही नहीं पाएगा।

पहली बार दिखाया फोटो

पावर कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक फैमिली फोटो शेयर की है जिसमें देबिना ने अपनी प्यारी सी बेटी को गोद में उठा रखा है और उसके मासूम गालों पर वो किस भी कर रही हैं। गुरमीत ने भी अपनी परी को हाथों से होल्ड कर रखा है। इस प्यारी सी फोटो को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा- ये है लियाना… हमारा दिल एक हो गया। हमारे दिल इतने भरे हुए हैं – यह जानते हुए कि हम ऐसे सच्चे लोगों के एक खूबसूरत समुदाय का हिस्सा हैं.. जिन्होंने उसके लिए प्रार्थना करते है और एक झलक देखने का भी इंतजार करते हैं। दिल से थैंक्यू..। लियाना की फोटोज सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं। हर कोई लियाना की क्यूटनेस का कायल हो गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)


फैंस लियाना पर लुटा रहे प्यार

वैसे ये पहली बार नही है जब कपल ने लियाना की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इससे पहले वो लियाना की कई फोटोज शेयर कर चुके हैं लेकिन अभी तक उन्होंने लियाना का चेहरा सभी से छिपाकर रखा था। फाइनली फैंस का इंतजार खत्म करते हुए कपल ने फैंस से लियाना को इंटरड्यूज कर दिया है। फैंस कमेंट कर लिख रहे हैं-awwwww.. कितनी प्यारी है लियाना। गॉड ब्लेस यू बेटा। एक यूजर ने लिखा- प्यार और दुआएं इसके लिए। ऐसे तमाम खूबसूरत कमेंट से पोस्ट भरा हुआ है।