newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

हिंसा के खिलाफ प्रोटेस्ट में शामिल होने JNU पहुंची दीपिका पादुकोण

इस प्रदर्शन में कन्हैया कुमार ने ‘जय भीम’ के नारे लगवाए। दीपिका भी वहीं मौजूद रहकर इन छात्रों का समर्थन कर रही थीं। दीपिका यहां काले कपड़ों में पहुंची थीं

नई दिल्ली। रविवार को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय(JNU) में हुई हिंसा के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में भाग लेने के लिए फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण JNU पहुंची। दीपिका इस प्रदर्शन में करीब 10 मिनट तक शामिल रहीं। फिलहाल दीपिका पादुकोण इस दौरान कुछ बोलने से बचती रहीं।

Deepika padukone JNU

कन्हैया कुमार के साथ प्रदर्शन में शामिल हुईं

बता दें कि मंगलवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शाम 7.45 बजे जेएनयू कैंपस पहुंचीं, जहां वो कन्हैया कुमार, आइशी घोष के साथ प्रदर्शन में शामिल हुईं। इस प्रदर्शन में कन्हैया कुमार ने ‘जय भीम’ के नारे लगवाए। दीपिका भी वहीं मौजूद रहकर इन छात्रों का समर्थन कर रही थीं। दीपिका यहां काले कपड़ों में पहुंची थीं। वह 10 मिनट तक कैंपस में रहीं और फिर बिना कुछ बोले चली गईं।

Deepika padukone

फिलहाल दीपिका के जेएनयू जाने से विवाद बढ़ सकता है। इसको लेकर दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा ने दीपिका पादुकोण की मूवी ‘छपाक’ के बॉयकाट को लेकर ट्वीट किया है।

वहीं फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने दीपिका के इस कदम का स्वागत किया है। बता दें कि दीपिका की अगली फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज हो रही है।

कई बॉलीवुड हस्तियां उतरी सड़कों पर

आपको बता दें कि जेएनयू में हुए हमले के खिलाफ कई बॉलीवुड सिलेब्स सड़कों पर उतर चुकें हैं। इसमें अनुराग कश्यप, अनुराग बसु, तापसी पन्नू, गौहर खान, विशाल भारद्वाज, रेखा भारद्वाज, रिचा चड्ढा, अली फजल, रीमा कागती, दीया मिर्जा और कई कलाकार शामिल हुए थे।

Deepika padukone JNU campus

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी कई बॉलिवुड सिलेब्स ने प्रतिक्रिया दी। इसमें आलिया भट्ट, कृति सैनन, रीतेश देशमुख, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, फिल्म हंसल मेहता जैसे कई सिलेब्स शामिल हैं।

क्या है मामला

बता दें कि जेएनयू में रविवार रात डंडों और रॉड से लैस नकाबपोश लोगों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया और परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने वहां फ्लैग मार्च भी किया था।