newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 16 August 2023: पिता की फोटो पर हार देख अक्षरा से सवाल करेगा अभीर, क्या जवाब देगी अक्षरा!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 16 August 2023: दूसरी तरफ अभीर और रूही को शक हो रहा है कि बड़े लोग उनसे कुछ छिपा रहे हैं। अभीर को अभिनव का फोन भी मिल जाता है और अब उसका शक और भी पक्का हो गया है। वो और रूही भगवान से प्रार्थना करते हैं कि बड़े लोगों का भांडा फोड़ दो।

नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर शोज में से एक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में फ़िलहाल अभिनव के कैरेक्टर को खत्म कर दिया है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा को हर जगह अभिनव नजर आ रहा है। अक्षरा अब अभिमन्यु के खिलाफ कोर्ट में गवाही देने के लिए जाएगी। हालांकि अभी तक अभीर को अभिनव की मौत के बारे में नहीं पता है। आज के एपिसोड में अक्षरा अभीर को सच बताने की कोशिश करेगी।

akshara.jpg-manish

अभिमन्यु के खिलाफ गवाही देगी अक्षरा

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा को रोते-रोते भी अभिनव का होने का अहसास होता है। उसे अभिनव की आवाज आती है। अक्षरा उठ कर पूरे घर में अभिनव को ढूंढती है लेकिन वो कही नहीं मिलता। अक्षरा को अचानक अहसास होता है कि अभिनव अब नहीं हैं। मनीष अक्षरा को संभालने की कोशिश करता है और कहता है कि जिदंगी में कई मोड़ आते हैं और हर मुसीबत को सहने का साहस इंसान के अंदर होना चाहिए। समय लगेगा, लेकिन अभीर के लिए संभालने के लिए भी। वो कहता है कि तुम्हें मानना होगा कि अभिनव अब नहीं है। अगले दिन कोर्ट में अभिमन्यु की सुनवाई है। मंजरी के प्राण सूख रहे हैं कि आगे क्या होगा। अभिमन्यु कहता है कि मुझे अपने महादेव पर पूरा भरोसा है, सच सबके सामने आ ही जाएगा। तभी अक्षरा आती है और सारा गुस्सा अभिमन्यु पर निकाल देती है। अभिमन्यु अभीर के बारे में पूछता है तो अक्षरा कहती है कि अब अभीर बिना बाप की औलाद है, क्योंकि उसके पिता नहीं रहे। कोर्ट की सुनवाई शुरू होती है और सभी लोग अभिमन्यु के खिलाफ गवाही देते हैं।

अभीर और रूही को होगा शक

दूसरी तरफ अभीर और रूही को शक हो रहा है कि बड़े लोग उनसे कुछ छिपा रहे हैं। अभीर को अभिनव का फोन भी मिल जाता है और अब उसका शक और भी पक्का हो गया है। वो और रूही भगवान से प्रार्थना करते हैं कि बड़े लोगों का भांडा फोड़ दो। अक्षरा के घर आने पर अभीर अक्षरा से पूछने की कोशिश भी करता है लेकिन अक्षरा फिलहाल किसी भी सवाल का जवाब देने की हालत में नहीं है। आने वाले एपिसोड में अभीर के सामने अभिनव की मौत का सच आने वाला है।