नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ (Radhe) का दूसरा गाना ‘दिल दे दिया’ (Dil De Diya) 30 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर सॉन्ग की पहली झलक शेयर की है। उनके साथ इस गाने में जैकलीन फर्नांडिस भी नज़र आ रही हैं। फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
इस गाने के बारे में जानकारी देते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारा अगला गाना कल आउट होगा। उम्मीद है कि आप इसे भी प्यार देंगे। #DilDeDiyaOutTomorrow’
View this post on Instagram
इससे पहले फिल्म का गाना सीटी मार (Seeti Maar) रिलीज किया गया है। जिसकी जानकारी खुद सलमान ने सोशल मीडिया पर दी है। आपको बता दें कि ये गाना साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म DJ का है। इस फिल्म में सीटी मार गाने को काफी पसंद किया गया था। साउथ में ये ‘सीटी मार’ गाना बड़े चार्टबस्टर में से एक है। इस गाने को फिल्म राधे में हिंदी में लिया गया है। जिसमें सलमान के साथ दिशा पाटनी नजर आ रही हैं।
दिशा के साथ सलमान की सिजलिंग केमिस्ट्री नजर आ रही हैं। इस गाने को न सिर्फ म्यूजिक आकर्षक बना रहा है, ब्लकि सलमान और दिशा के बीच डांसिंग मूव्स भी इस गाने में जान ड़ाल रहे हैं।
इस गाने को कमाल खान और यूलिया वंतूर ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल अहमद ने लिखे हैं। ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में सलमान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।