newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dilip Kumar हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, सायरा बानो ने दी एक्टर की हेल्थ अपड़ेट

Dilip Kumar : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पिछले कुछ समय से तबियत खराब चल रही थी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हे लेकर अब लेटेस्ट खबर ये है कि उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पिछले कुछ समय से तबियत खराब चल रही थी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हेल्थ संबंधी प्रॉब्लम के बाद हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनकी तबियत ठीक हो गई। उन्हे लेकर अब लेटेस्ट खबर ये है कि उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

98 वर्षीय दिलीप कुमार दो दिन अस्पताल में भर्ती रहे जिसके बाद रविवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। उनकी पत्नी और गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ने रविवार को ये जानकारी दी।

सायरा बानो ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”हम अभी (अस्पताल से) घर आए हैं। सबकुछ ठीक है। साहब (कुमार) को दुआओं में याद रखें।”

दिलीप कुमार पिछले साल 11 दिसंबर को 98 साल के हो गए। इस मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी थीं।

dilip kumar aslam kumar

बता दें कि पिछले साल दिलीप कुमार और सायरा बानो ने 11 अक्टूबर को अपनी शादी की सालगिरह भी नहीं मनाई थी, क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से दिलीप साहब ने अपने दो छोटे भाइयों एहसान खान और असलम खान को खो दिया था।