newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Diljit Dosanjh Birthday: कभी पैसों के लिए कीर्तन करते थे दिलजीत दोसांज, हनी सिंह के साथ गाए गाने से मिली असल पहचान

Diljit Dosanjh Birthday: दिलजीत दोसांझ के घर में आर्थिक स्थिती अच्छी नहीं थी ऐसे में उन्होंने घर चलाने के लिए कीर्तनों में गाना गाया। उनकी किस्मत में उस वक्त रोशनी पड़ी जब साल 2004 में पहली एल्बम इश्क दा उड़ा अड्डा रिलीज हुई।

नई दिल्ली। बॉलीवुड और पंजाब सिनेमा में अपने गानों और एक्टिंग से धमाल मचाने वाले दिलजीत दोसांज (Diljit Dosanjh) आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। लोगों के बीच अपने नाम का सिक्का जमाने वाले दिलजीत दोसांज भले ही कितने ही अमीर क्यों न हों लेकिन आज भी वो अपनी जिंदगी सिंपल तरीके से करना पसंद करते हैं। आज दिलजीत दोसांज (Diljit Dosanj Birthday) अपने गानों से सभी को थिरकने के लिए मजबूर कर देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं उनका जीवन का काफी मुश्किलों भरा रहा है। अपना घर चलाने के लिए उन्हें कीर्तनों तक में गाना पड़ा था। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर बताते हैं दिलजीत दोसांझ के बारे में कुछ ऐसी बातें जो शायद आपको मालूम नहीं होगी।

Diljit Dosanjh

10वीं पास हैं दिलजीत दोसांझ

पंजाब के जालंधर जिला के अंतर्गत दोसांझ कलां गांव में जन्में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh Happy Birthday) के पिता का नाम बलबीर सिंह है। उनकी मां का नाम सुखविंदर कौर है। दिलजीत के पिता एक पंजाब रोडवेज के रिटायर कर्मचारी हैं। बहुत कम ही लोग ये जानते हैं कि उनके फेवरेट सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने केवल दसवीं पास हैं। इसके पीछे का कारण उनके घर में आर्थिक स्थिती का खराब होना था।

Diljit Dosanjh

शुरुआती दौर में कीर्तन में गाया करते थे दिलजीत

दिलजीत दोसांझ के घर में आर्थिक स्थिती अच्छी नहीं थी ऐसे में उन्होंने घर चलाने के लिए कीर्तनों में गाना गाया। उनकी किस्मत में उस वक्त रोशनी पड़ी जब साल 2004 में पहली एल्बम इश्क दा उड़ा अड्डा रिलीज हुई। इस एल्बम को लोगों ने काफी पसंद किया। दिलजीत के गानों ने तभी से लोगों के दिलों में जगह बनानी शुरू की। इसके बाद 2009 में जब रैपर हनी सिंह के साथ उनका गाना रिलीज हुआ और इस गाने ने दिलजीत को असल पहचान मिली। रैपर हनी सिंह के साथ आया ये गाना ‘गोलियां’ था।