newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranvir Shorey Birthday: फिल्म सेट पर हुआ रणवीर शौरी और कोंकणा को प्यार, आखिर 10 साल बाद क्यों हुआ तलाक

Ranvir Shorey Birthday: रणवीर ने फिल्म एक छोटी सी लव स्टोरी से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन फिल्म ट्रैफिक सिग्नल से उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। रणवीर की जिंदगी में कोंकणा सेन साल 2006 में आई थी। फिल्म मिक्स्ड डबल्स के दौरान आईं थीं, जहां दोनों एक साथ में फिल्म में नजर आए थे।

नई दिल्ली। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में पहचान बना चुके एक्टर रणवीर शौर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। कभी अपनी लव लाइफ तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह रणवीर शौरी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। रणवीर शौरी ने फिल्म के सेट से अपनी अलग पहचान तो पाई ही, लेकिन सेट से ही उन्हे अपनी जीवनसाथी भी मिल गई। हालांकि उनका यह रिश्ता सिर्फ 10 साल ही चला जिसके बाद दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए। बता दें कि फिल्म के सेट से प्यार में पड़े दोनो सितारों ने शादी कर ली थी। लेकिन जल्द ही उनकी शादी टूट गई

रणवीर ने फिल्म एक छोटी सी लव स्टोरी से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन फिल्म ट्रैफिक सिग्नल से उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। रणवीर की जिंदगी में कोंकणा सेन साल 2006 में आई थी। फिल्म मिक्स्ड डबल्स के दौरान आईं थीं, जहां दोनों एक साथ में फिल्म में नजर आए थे। फिल्म सेट पर ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार भी हो गया था। दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में किसी को भी नहीं बताया।

सगाई करके चौंकाया

कोंकणा सेन और रणवीर शौरी अपने रिलेशन को सभी से छुपाकर रखा था। दोनों ने छुपके से सगाई भी कर ली थी, जिसके बाद ऑफिशियली अनाउंसमेंट करके सभी को चौंका दिया था। साल 2010 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी शादी में परिवार वाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे।

शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

कोंकणा की शादी के एक महीने बाद ही एक्ट्रेस की प्रेग्ग्नेंसी की खबर भी सामने आई थी। दोनों जल्द ही एक बेटे के माता-पिता भी बन गए थे।

10 बाद हुए अलग

साल 2015 में रणवीर और कोंकणा अलग-अलग हो गए थे। जिसकी भी उन्होंने सभी को दे दी थी। उस दौरान रणवीर ने कहा था कि दोनों आपसी समझ से अलग हो रहे हैं। लेकिन वह अलग होने के लिए खुद को जिम्मेदार मान रहे थे। वहीं साल 2020 में दोनों का तलाक भी हो गया था।