newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss OTT: दिव्या अग्रवाल, मिलिंद गाबा और अक्षरा सिंह ने ‘मनी हाइस्ट’ के एंथम पर लगाया देसी तड़का, वीडियो वायरल

Bigg Boss OTT: शुक्रवार को दिखाए गए एपिसोड में दिव्या अग्रवाल (Divya Aggarwal), मिलिंद गाबा (Milind Gaba) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने मनी हाइस्ट के एंथम पर शानदार डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस एंथम पर तीनों ने मिलकर देसी तड़का लगाया है।

मुंबई। ‘मनी हाइस्ट’ (Money Heist) का फीवर इस समय सभी के सिर पर चढ़ा हुआ है। हर किसी को इसके पांचवे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। अब मनी हाइस्ट का फीवर बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के घर में भी देखने के मिला है। दरअसल, शुक्रवार को दिखाए गए एपिसोड में दिव्या अग्रवाल (Divya Aggarwal), मिलिंद गाबा (Milind Gaba) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने मनी हाइस्ट के एंथम पर शानदार डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस एंथम पर तीनों ने मिलकर देसी तड़का लगाया है।

money heist

मनी हाइस्ट का एंथम कुछ समय पहले ही नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज हुआ है। जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। बिग बॉस ओटीटी के वीडियो की बात करें तो मिलिंद, दिव्या और अक्षरा रेड आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं, दिव्या, मिलिंद और अक्षरा तीनों मनी हाइस्ट के एंथम पर कभी भांगड़ा तो भरतनाट्यम करते नजर आएं। इन तीनों ने ही अपने डांस को खूब एंजॉय किया। इसके अलावा घर को बाकि कंटेस्टेंट ने भी तीनों का डांस काफी पसंद आया। बता दें कि ये डांस उनके टास्क का हिस्सा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voot Select (@vootselect)

आपको बता दें कि मनी हाइस्ट के पांचवे सीजन का प्रीमियर सितंबर में होने जा रहा है। ये नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज में से एक है। ये शो चोरों के ग्रुप पर आधारित है, जो चोरी की प्लानिंग करते हैं और उसे अंजाम देते हैं। शो के पहले दो सीजन स्पेन के रॉयल मिंट के इर्द-गिर्द घूमते दिखाए गए थे।