newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pearl V Puri के सपोर्ट में उतरीं दिव्या खोसला कुमार, सोशल मीडिया पर की न्याय की मांग

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) पर नाबालिग के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। उनके सपोर्ट में कई सितारें और फैंस उतर आए हैं। अब दिव्या खोसला कुमार पर्ल पुरी के समर्थन में उतरी हैं और उन्हें निर्दोष बता रही हैं।

मुंबई। टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) पर नाबालिग के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। उनके सपोर्ट में कई सितारें और फैंस उतर आए हैं। अब दिव्या खोसला कुमार पर्ल पुरी के समर्थन में उतरी हैं और उन्हें निर्दोष बता रही हैं। हाल ही में दिव्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया हैं, जिसमें उन्होंने पर्ल को निर्दोष बताते हुए न्याय की मांग की।

pearl v puri2

वहीं अब दिव्या ने खुलासा किया है कि पर्ल बहुत जल्द एक बड़ी फिल्म साइन करने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने सब खो दिया। दिव्या ने इस बारे में स्पॉटब्वॉय से बातचीत की। जिसमें उन्होंने कहा- ‘अगर वो दोषी साबित नहीं हुआ तो उसका करियर बर्बाद होने का जिम्मेदार कौन होगा? ये एक बहुत गंभीर आरोप है, और इससे पर्ल के करियर को बहुत नुकसान पहुंचेगा। टीवी इंडस्ट्री ने उसे एक स्टारडम दिया है, मैं आपको ये बता सकती हूं कि वो बहुत बड़ी फिल्म साइन करने वाला था लेकिन अब उसने सब खो दिया।’

दिव्या ने आगे बताया- ‘पर्ल ने कुछ वक्त पहले ही अपने पिता को खोया है। उसी मां जो की बीमार हैं, उन्होंने मुझे कॉल किया और रो रोकर मुझसे मदद करने की गुहार लगाई। मैं बहुत बेबस महससू कर रही हूं, मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। मैं पर्ल को बहुत अच्छी तरह जानती हूं, हमने साथ काम किया है वो बहुत अच्छा इंसान है। काम के प्रति बहुत संजीदा और बहुत मेहनती है। जितने गंभीर आरोप उस पर लगाए गए हैं वो ये सब डिजर्व नहीं करता है। ये #MeToo का भयावक पक्ष है जिसमें आदमी का करियर और उसकी पहचान को बर्बाद किया जा रहा है। मुझे खुशी है कि एकता कपूर पर्ल का समर्थन करने आगे आई हैं। उनके सपोर्ट में और लोगों को भी आगे आना चा हिए, मुझे पूरा भरोसा है कि पर्ल निर्दोष है। कुल लोगों द्वारा उसके साथ जो किया जा रहा है वो बहुत भयावाह है, ऐसा नहीं होना चाहिए’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divyakhoslakumar (@divyakhoslakumar)

मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो एकता कपूर और खुद को पीड़ता बता रही लड़की की मां के बीच कथित बातचीत का ऑडियो भी सामने आ चुका है, जिसमें मां खुद पर्ल को निर्दोष बता रही हैं।