newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोविड-19 के चलते ‘अंग्रेजी मीडियम’ ने पहले दिन कमाए महज 4.03 करोड़

अभिनेता इरफान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ शुक्रवार को रिलीज हुई। अपनी रिलीज के पहले दिन फिल्म महज 4.03 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई।

मुंबई। अभिनेता इरफान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ शुक्रवार को रिलीज हुई। अपनी रिलीज के पहले दिन फिल्म महज 4.03 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई।

Angrezi-Medium

दरअसल, कोरोनावायरस के घातक प्रभाव को देखते हुए इसे रोकने के प्रयास में दिल्ली, बिहार, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, केरल, जम्मू और महाराष्ट्र के कुछ शहरों में सिनेमाघरों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

Coronavirus

फिल्म व्यापार विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीट किया, “#अंग्रेजीमीडियम शुक्रवार को भारत में 4.03 करोड़ रुपये ही कमा पाई। कुछ राज्यों में सिनेमाघरों के बंद होने के चलते कारोबार पर बुरा प्रभाव पड़ा है। #कोरोनावायरस #कोविड19।”

इस बीच, फिल्म के निर्माताओं ने ऐलान किया कि स्थिति में सुधार आने और सिनेमाघरों के दोबारा खुलने के बाद भारत में इस फिल्म को फिर से रिलीज किया जाएगा।

होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित ‘अंग्रेजी मीडियम’ की कहानी बाप-बेटी के खूबसूरत रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पर्दे पर इरफान और राधिका मदान ने निभाया है।

angrezi-medium-trailer

इसमें दीपक डोबरियाल, रणवीर शौरी, डिंपल कपाड़िया और करीना कपूर खान भी हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन अब देखना यह होगा कि फिल्म दोबारा रिलीज होने के बाद कितना कमा पाती है। यह फिल्म दोबारा कब रिलीज होगी फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं है।