newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

YRKKH 10 May 2022: एक दूजे के हुए #अभिरा, अक्षरा ने सबके सामने भरी अभिमन्यु की मांग, देखते रह गए घरवाले

YRKKH 10 May 2022: फेरे पूरे होने के बाद अभिमन्यु अक्षरा की मांग भरता है और बदले में उसे भी मांग भरने के लिए कहता है। अक्षु अभिमन्यु की मांग भरती है और ये देखकर सभी घरवाले हैरान हो जाते हैं और अक्षु को डांटने लगते हैं।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी हो गई है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि आरोही कायरव और बाकी मिलकर अभिमन्यु के जूते चुराने का प्लान करते हैं और कहते है कि हम लोग जूता चुराई की रस्म में इंटरेस्ट नहीं है। ये बहुत पुरानी रस्म है। वहीं दूसरी तरफ नील और बाकी लोग मिलकर प्लान करते हैं कि वो अक्षरा की सैंडिल चुराएंगे और वो ऐसा करते भी हैं। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभि और अक्षरा के फेरे होते देखें। आज का सीरियल काफी इमोशनल है जिसे देखकर आपकी आंखे नम हो जाएंगी।

नील से होगी आरोही की बहस

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि आरोही और नील के बीच सैंडल और जूतों के लेकर बहस होगी। नील अक्षरा की सैंडिल पहनकर घूम रहा होता है और आरोही को चैलेंज करता है कि पहले जूते लाकर दो। वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु और अक्षरा की फेरे शुरू हो चुके हैं। पंडित जी एक-एक फेरे का अर्थ बताते हैं। सभी लोग इमोशनल नजर आते हैं। अक्षरा कहती है कि उसका कन्यादान कायरव यानी उसका भाई करेगा। अक्षरा कहती है कि कायरव ने उसके पालन पोषण में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं उसकी मां और पिता हैं। इस बात को सुनकर सभी लोग इमोशनल हो जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yrkkh?? (@yeh_rista_kya_kahlata_h)


अक्षु ने भरी अभिमन्यु की मांग

फेरे पूरे होने के बाद अभिमन्यु अक्षरा की मांग भरता है और बदले में उसे भी मांग भरने के लिए कहता है। अक्षु अभिमन्यु की मांग भरती है और ये देखकर सभी घरवाले हैरान हो जाते हैं और अक्षु को डांटने लगते हैं। हालांकि अभि कहता है कि ये सब उनसे उसे करने के लिए कहा था। हम दोनों की शादी हुई है सिर्फ अक्षरा की नहीं। ये बात सुनकर सभी लोग खुश हो जाते हैं

 

&

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aashi ? (@abhira.precious)

;