newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dinesh Lal Yadav: आजमगढ़ में प्रचार के दौरान दिनेश लाल यादव ने दिखाया अपना चिल-पिल अवतार, जनता के साथ खेला बैडमिंटन

Bhojpuri actor Dinesh Lal Yadav played badminton during election campaign in Azamgarh: पोस्ट को शेयर कर निरहुआ ने लिखा- प्रचार के ही दौरान आजमगढ़ के व्यवसाई भाईयो के साथ खेल का भी आनंद लिया। पोस्ट को फैंस बी खूब पसंद कर रहे हैं और हार्ट इमोजी भी पोस्ट कर रहे हैं।

नई दिल्ली। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फिल्मों और गानों को खूब पसंद किया जाता है। एक्टर की कॉमिक टाइमिंग लाजवाब है लेकिन एक्टर एक्टिंग के साथ-साथ चुनावी मैदान में भी उतर चुके हैं और धमाकेदार तरीके से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। निरहुआ आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद है और दोबारा उसी सीट से लड़ रहे हैं। वहीं निरहुआ को टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से धर्मेंद्र यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है लेकिन इसी बीच चुनाव प्रचार के दौरान निरहुआ को मस्ती करते हुए देखा गया। जी हां एक्टर को लोगों के साथ बैडमिंटन खेलते हुए देखा गया।


प्रचार के दौरान निरहुआ की मस्ती

दिनेश लाल यादव सोशल मीडिया पर अपने प्रचार की वीडियो डालते रहते हैं। अब उन्होंने अपनी सीट से प्रचार का एक और वीडियो डाला है, जिसमें वो प्रचार कम और वहां की जनता के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि निरहुआ व्यवसाई के लोगों के साथ रात में बैडमिंटन खेल रहे हैं। राजनेता कुर्ता और जीन्स में दिख रहे हैं और आस-पास उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात है। अभी तक निरहुआ को चुनावी मैदान में दहाड़ते हुए देखा गया है लेकिन पहली बार इतना चिल-पिल अवतार देखने को मिला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ratnakar Kumar (@ratnakarwwrindia)


फैंस को पसंद आया निरहुआ का ये अवतार

पोस्ट को शेयर कर निरहुआ ने लिखा- प्रचार के ही दौरान आजमगढ़ के व्यवसाई भाईयो के साथ खेल का भी आनंद लिया। पोस्ट को फैंस बी खूब पसंद कर रहे हैं और हार्ट इमोजी भी पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आप ही इस बार दोबारा जीतेंगे। जबकि एक अन्य ने लिखा- आपसे मिलने का इंतजार रहेगा। बता दें कि आजमगढ़ की सीट पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है लेकिन इस सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। इस बार निरहुआ को टक्कर देने के लिए धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा गया है।