newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Oscar 2021 : ऑस्कर नॉमिनी की घोषणा के दौरान ऐसा था निक-प्रियंका का लुक, इतने किमती थे कपड़े…

Oscar 2021 : प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ सोमवार को ऑस्कर 2021 (Oscar 2021) के नॉमिनेशन अनाउंस किए। इस दौरान दोनों काफी शानदार अंदाज में नजर आएं। इस दौरान दोनों का लुक देखने लायक था।

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ सोमवार को ऑस्कर 2021 (Oscar 2021) के नॉमिनेशन अनाउंस किए। इस दौरान दोनों काफी शानदार अंदाज में नजर आएं। इस दौरान दोनों का लुक देखने लायक था। जिसके झलक प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। उनकी कुछ फनी और ग्लैमरस तस्वीरें हैं, जिसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है।

priyanka chopra and nick jonas

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी ऑस्कर लुक की तस्वीरें शेयर कीं है। जिनमें वो ऑस्कर की एक बड़ी ट्रॉफी को अपने पति की मदद से उठाकर ले जाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। प्रियंका के लुक की बात करें तो वो डार्क ब्लू कलर की डिजाइनर मिडी ड्रेस में नजर आईं, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी। लेकिन क्या आपको पता है उनकी इस ड्रेस की कीमत कितनी है। लगभग 1.7 लाख रुपए की प्रियंका की ड्रेस है।

oscar 2021 priyanka nick look

जबकि उनके पति निक जोनस गोल्डन कलर के सूट पैंट और व्हाइट शर्ट मेंं नजर आएं। इस लुक में वो काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। कपड़ों के अलावा एक और चीज थी जो काफी चर्चा में रही। वो है प्रियंका की घड़ी। जी हां, प्रियंका ने अपनी कलाई पर जो घड़ी पहन रखी थी वो एक डिजाइनर वॉच थी। जिसमें ड्रेस के मैचिंग ब्लू कलर की स्ट्राइप थी।

अब आपके मन में इस की कीमत के बारे में भी सवाल उठ रहा होगा। दरअसल, प्रियंका ने जो घड़ी पहने नजर आईं वो Bvlgari Diva की ड्रीम वॉच है। जिसकी सोशल मीडिया पर हर कोई तारीफ करता दिखा। ई-कॉमर्स पोर्टल पर प्रियंका की इस घड़ी की कीमत तकरीबन 32 लाख 47 हजार रुपये है। ये इतनी महंगी इसलिए भी है क्योंकि ये घड़ी 18 कैरट रोज गोल्ड केस और खूबसूरती से तराशे गए हीरों से सजाई गई है।