newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

एकता कपूर ने अपने जन्मदिन पर वेब सीरीज XXX पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

टीवी की मशहूर निर्माता और निर्देशक एकता कपूर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। उम्र के इस मोड़ पर भी वो सिंगल हैं। हालांकि आज वो एक बच्चे की मां भी हैं। एकता सरोगेसी के जरिए मां बनी और उन्होंने अपने पिता जितेन्द्र के असली नाम पर बच्चे का नाम रवि रखा है।

नई दिल्ली। टीवी की मशहूर निर्माता और निर्देशक एकता कपूर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। उम्र के इस मोड़ पर भी वो सिंगल हैं। हालांकि आज वो एक बच्चे की मां भी हैं। एकता सरोगेसी के जरिए मां बनी और उन्होंने अपने पिता जितेन्द्र के असली नाम पर बच्चे का नाम रवि रखा है।

एकता आजकल अपनी वेब सीरीज ‘XXX-2’ को ले कर विवादों में हैं। उनकी इस वेब सीरीज के खिलाफ हिंदुस्तानी भाऊ ने मोर्चा खोला है। हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक को सीरीज के एक दृश्य से आपत्ति है। जिसमें दिखाया गया कि आर्मी के जवान जब बॉर्डर पर जाता है तो उस जवान की पत्नी का अफेयर शुरू होता है। इस दौरान आर्मी की वर्दी के साथ एक अश्लील सीन दिखाया गया है।

ये दृश्य हिंदुस्तानी भाऊ को पसंद नहीं आया, उन्होंने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई में पुलिस कंप्लेंट दर्ज कराई और उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। इस पूरे मामले पर अब एकता कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि इन दिनों सोशल मीडिया बुलीज द्वारा कुछ अपमानजनक और निराशाजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

एकता ने कहा, ”एक व्यक्ति के रूप में और एक संगठन के रूप में हम भारतीय सेना के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं। हमारी सुरक्षा में उनका योगदान बहुत बड़ा है। हमने पहले ही ‘XXX 2′ से उस दृश्य को हटा दिया है जिसके बारे में बात की जा रही है, इसलिए हमारी तरफ से एक्शन लिया गया है, लेकिन बावजूद इसके बुलिंग और बलात्कार की जो धमकियां मिल रहीं है वह सराहनीय नहीं है।’

इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘बेशक जब हमें पता चला कि एक एफआईआर भी दर्ज हुई है, तो हमने तुरंत उस दृश्य को हटा दिया और सेना अधिकारियों से माफी मांगने के लिए मेरी टीम आ रही है। इन सारी चीजं से मुझे कोई परेशानी नहीं है, लेकिन जिसने मुझे सबसे ज्यादा परेशान किया और वह है साइबर बुलिंग। एक सज्जन (हिंदुस्तानी भाऊ), जो सोचते हैं कि वह ‘देशभक्त’ है, उन्होंने मेरे और मेरी मां के साथ दुर्व्यवहार किया और उसके बाद खुलेआम एक सामाजिक मंच पर रेप की धमकी भी दी है।’