नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2′ का फिनाले करीब आ रहा है और शो में सलमान खान कंटेस्टेंट की क्लास लगा रहे हैं। हालांकि शो का विनर कौन होगा ये तो 13 अगस्त को ही पता चलेगा। फिलहाल शो का पारा बढ़ाने के लिए मेकर्स ने बीबी हाउस में घरवालों की एंट्री करा दी है। शो में मनीषा रानी के पापा और फुकरा इंसान की मम्मी को देखा गया। फुकरा इंसान तो अपनी मां को देखकर फूट-फूटकर रोने लगा, जबकि मनीषा अपने पिता से गले लिपटकर इमोशनल हो गईं।
#Livefeed Video!
Manisha’s Father pic.twitter.com/7UQJv8mEoe— BB LF Videos (@BBosslivefeed1) July 31, 2023
बीबी हाउस में घरवालों की एंट्री
दरअसल शो में कंटेस्टेंट के घरवालों को देखा गया। मनीषा रानी अपने पिता को देखकर भावुक हो उठती और एक छोटे बच्चे की तरह उनसे बात करने लगी। इसी दौरान मनीषा से अपने पिता से लड़का चुनने के लिए कहा। उन्होंने Abhishek Malhan,जद हदीद और Elvish Yadav में से किसी एक को चुनने के लिए कहा। हालांकि मनीषा के पिता हंसने लगे। अब वो अपनी प्यारी बेटी के लिए किससे चुनते हैं, ये तो समय ही बताएगा। वहीं अभिषेक अपनी मां को देखकर छोटे बच्चे की तरह रोने लगे। उन्होंने भागकर मां को गले लगाया तो आंख से आंसू बहने लगे। ये नजारा देखकर वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट की आंखें भी नम हो गई।
#DimpleMalhan G feeding #ManishaRani with her handspic.twitter.com/88p2oXu0T5
— BiggBoss Khabri (@TheKhabriTweets) July 31, 2023
2 हफ्ते बाद होगा फिनाले
जिसके बाद अभिषेक की मां ने उन्हें और एल्विष यादव और मनीषा रानी को अपने हाथों से खाना खिलाया और तीनों पर बच्चों के जैसे प्यार लुटाया। शो में अविनाश सचदेव की मम्मी भी पहुंची। गौरतलब है कि शो का फिनाले नजदीक है और इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट में अविनाश सचदेव,मनीषा रानी, जिया शंकर औक जद हदीद का नाम शामिल है। जबकि फिनाले वीक में बेबिका धुर्वे, पूजा भट्ट,अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव हैं। सोशल मीडिया पर तो फैंस पहले ही कयास लगा रहे हैं कि शो की ट्रॉफी एल्विश लेकर जाने वाले हैं।