नई दिल्ली। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही फिल्मों में एंट्री करने वाली हैं फिल्मों में डेब्यू से पहले सुहाना खान की लॉट्री लगी हैं। फिल्मों में आने से पहले सुहाना खान न्यू यॉर्क बेस्ड ब्यूटी ब्रैंड Maybelline की ब्रैंड एंबैसरडर बन गई हैं। बीती रात को मुम्बई में एक इवेंट का आयोजन हुआ, जहां सुहाना खान भी शामिल हुई थी। इस दौरान सुहाना खान के इस प्रोजेक्ट को लेकर अनाउंसमेंट की गई जिसमें सुहाना खान रेड कलर के आउटफिट में नजर आई। सुहाना ने अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उन्हें यह प्रोजेक्ट मिला और वह बहुत गर्व महसूस कर रही हैं। अब बेटी के हाथ इतना बड़ा प्रोजेक्ट लगा हो और पिता शाहरुख उनको बधाई ना दें ऐसा हो ही नहीं सकता हैं।
Congratulations on Maybelline beta. Well dressed…well spoken…well done & if I may take some credit well brought up! Love u my Lil Lady In Red!! pic.twitter.com/tLnAQlXoTj
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 12, 2023
शाहरुख ने बेटी को दी बधाई
पिता शाहरुख खान ने बेटी को बड़े खास अंदाज में बधाईयां दी हैं। शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल में सुहाना का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा मेबेललाइन बेटा बधाई। अच्छे कपड़े पहने … अच्छी तरह से बोली … अच्छी तरह से किया और अगर मैं कुछ श्रेय ले सकता हूं तो अच्छी तरह से लाया गया! लव यू माय लिल लेडी इन रेड !!
OMG!!! How mesmerizing she is… #SuhanaKhan melting our hearts as she appears for her very first media interaction. ??♥️#Maybelline pic.twitter.com/zBFo8fINVS
— Suhana Khan (@SuhanaKhanClub) April 12, 2023
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
शाहरुख के इस पोस्ट पर हर कोई उनको बधाई दे रहा हैं। जहां बिंदु दारा सिंह ने शाहरुख खान को बधाई दी। वहीं एक यूजर ने लिखा आप अपनी बेटी को प्यार, समर्थन और सम्मान के साथ पाल रहे हैं! अपनी बेटी को पालने, सशक्त बनाने और उसका मार्गदर्शन करने के लिए आपका समर्पण सही मायने में शाहरुख को प्रेरित कर रहा है। वहीं शाहरुख के फैन पेज ने भी लिखा इशश्श पापा… मेरा दिल गर्व से भर गया है… हमारी नन्ही बच्ची को इतने बड़े ब्रांड मेबेलिन का ब्रांड एंबेसडर बनते देख बहुत भावुक हूं..कितनी खूबसूरती से हमारी नन्ही मिस इसे संभालती है और कितनी अच्छी तरह बोलती है। गौरवशाली डैडी ने सबसे प्यारा बनाया वीडियो।