newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सामने आया ‘लूडो’ का FIRST LOOK, पहचान में नहीं आ रहे राजकुमार राव

2020 शुरू होते ही बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। इन्हीं में से एक है राजकुमार राव की आने वाली फिल्म ‘लूडो’। हाल ही में फिल्म के हीरो राजकुमार राव ने ‘लूडो’ के दो-दो फर्स्ट लुक शेयर किए हैं लेकिन इसमें वो हीरो के साथ-साथ हीरोइन भी बने नजर आ रहे हैं।

मुंबई। 2020 शुरू होते ही बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। इन्हीं में से एक है राजकुमार राव की आने वाली फिल्म ‘लूडो’। हाल ही में फिल्म के हीरो राजकुमार राव ने ‘लूडो’ के दो-दो फर्स्ट लुक शेयर किए हैं लेकिन इसमें वो हीरो के साथ-साथ हीरोइन भी बने नजर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म में एक धमाकेदार एक्सपेरिमेंट किया है। उन्हें मेअकप के जरिए एक खूबसूरत लड़की बनाया गया है।

rajkumar rao

हैरानी की बात ये है कि फिल्म के फर्स्ट लुक में राजकुमार राव को पहचानना ही मुश्किल है। लड़की के लुक में राजकुमार राव को देखकर आप धोखा खा जाएंगे। वहीं राजकुमार के इस LOOK को देखकर लोग उनकी तुलना आलिया भट्ट से कर रहे हैं।

rajkummar rao first look

इस मल्टी स्टारर फिल्म में राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, अभिषेक बच्चन, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, पंकज त्रिपाठी और रोहित सरफ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। लेकिन अब फिल्म से सबसे पहले राजकुमार राव के लुक को शेयर करके लोगों के बीच चर्चा बटोरी है।

Ludo Movie 2020

सोशल मीडिया पर लोगों ने भी ये बात मानी है। वहीं उनके इस शॉकिंग लुक ने इस फिल्म को जबरदस्त सुर्खियां दिलाई हैं। राजकुमार राव के करियर में भले ही फ्लॉप और एवरेज फिल्मों की संख्या ज्यादा हो लेकिन उन्हें अपने टैलेंट के कारण ताबड़तोड़ तारीफें मिली हैं। वो बॉलीवुड के डेयरिंग एक्टर्स में गिने जाते हैं, जो किसी भी किरदार को निभाने की हिम्मत रखते हैं। जिसका उहादरण हाल ही में फिल्म ‘लूडो’ के फर्स्ट लुक में मिला है।

rajkummar rao

बात करें फिल्म की तो, अनुराग बासु की इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा, अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और दंगल एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी हैं। बताया जा रहा है कि इसमें चार अलग-अलग स्टोरीज दिखाई जाएंगी। ये फिल्म 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होनी है।