newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बॉबी देओल की नई वेब सीरीज ‘आश्रम’ का पहला लुक हुआ रिलीज, ‘साधु’ के अवतार में आये नजर

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की नई वेब सीरीज आश्रम का पहला लुक रिलीज हो गया है। जिसमें वो साधु के लुक में नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की नई वेब सीरीज आश्रम का पहला लुक रिलीज हो गया है। जिसमें वो साधु के लुक में नजर आ रहे हैं। आश्रम के फर्स्ट लुक को खुद बॉबी देओल ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

bobby deol

उन्होंने फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”आश्रम का पहला लुक ये रहा। मैं इसे आप सभी के साथ 28 अगस्त, 2020 को एक साथ देखने का इंतजार कर रहा हूं।”

बॉबी देओल ने ये भी जानकारी दी है कि ये वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर होगा स्ट्रीम होगा। बहरहाल, उनके लुकी की काफी तारीफ हो रही है। वो अब तक के सबसे अलग लुक में नजर आ रहे हैं।