नई दिल्ली। टीवी की दुनिया के चचिर्त शोज में से एक ‘ये रिश्ता क्या कहलता है’ में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया था कि ‘ये रिश्ता क्या कहलता है में’ जल्द ही लीप आने वाला है। फ़िलहाल इस शो में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का ट्रैक चल रहा है। शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा-अभिमन्यु की कोर्ट मैरिज के लिए पूरा गोयनका परिवार सज-धज कर कोर्ट में पहुंचता है। उधर मंजरी ने भी अक्षरा-अभिमन्यु की शादी रोकने के लिए पार्थ की मदद से एक प्लान बनाया है जहां अभिमन्यु और अक्षु की शादी के बीच में पुलिस पहुंच जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं अब शो के आज के एपिसोड की कहानी…
View this post on Instagram
अभिमन्यु को किया पुलिस ने अरेस्ट
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मजिस्ट्रेट के सामने गवाह के साथ-साथ अक्षरा तो साइन कर देती है लेकिन जैसे अभिमन्यु साइन करने आता है कि तभी वहां पुलिस पहुंच जाती है। जिसके बाद शादी रुक जाती है क्योंकि पुलिस सबको बताती है कि वो वहां अभिमन्यु को फ्रॉड केस में अरेस्ट करने आई है। ये सुनते ही अक्षरा समेत पूरा परिवार शॉक्ड हो जाता है। पुलिस बताती है कि अभिमन्यु पर बिरला हॉस्पिटल से अपनी मां के नकली साइन कर 15 करोड़ रुपयों के गबन का आरोप है। जिसे सुनकर सभी सकते में आ जाते हैं। इसके बाद अक्षरा पूछती है कि कम्प्लेन किसने की है… इसपर पुलिस पार्थ का नाम लेती है, जिसे सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं। इसके बाद पुलिस अभिमन्यु को वहां से अरेस्ट कर के ले जाती है।
View this post on Instagram
मंजरी ने कराया अपने ही बेटे को गिरफ्तार!
अभिमन्यु के अरेस्ट होते ही मनीष, कायरव, महिमा और अक्षरा सभी उसे बेल दिलवाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे होते हैं। लेकिन अभिमन्यु को बेल नहीं मिल पाती है। तभी वहां शेफाली आती है। शेफाली से अक्षरा कहती है कि प्लीज वो मंजरी को कुछ न बताए हम अभिमन्यु को छुड़वा लेंगे, मंजरी बेकार में परेशान हो जाएगी। जिसके बाद शेफाली अक्षरा से कहती है कि अभिमन्यु को मंजरी ने ही गिरफ्तार करवाया है ताकि वो शादी न कर पाए। ऐसा करने के लिए मंजरी ने पार्थ की मदद ली और उससे FIR करवाई ताकि ये शादी रुक सके। ये सुनकर अक्षरा को गहरा झटका लगता है।
View this post on Instagram
शादी के लिए मान गई मंजरी
मंजरी की असलियत पता चलने के बाद अक्षरा बिरला हाउस पहुंचती है, जहां वो मंजरी को कंफ्रन्ट करती है। मंजरी की ये करतूत जानकर महिमा भी दंग रह जाती है। यहां अक्षरा मंजरी पर तानों की बारिश करती है और कहती है कि वो अभिमन्यु को छुड़वा कर रहेगी और वहां से जाने लगती है। इसके बाद मंजरी अक्षरा को रोकती है और कहती है कि- ‘मैं तेरे और अभिमन्यु की शादी के लिए तैयार हूं। मैं इस बच्चे को भी अपना लुंगी। इसे भी उतना ही प्यार करूंगी जितना मैं अभीर और रूही से करती हूं।’ इसपर अक्षरा बहुत खुश होती है। इसके बाद मंजरी कहती है कि- ‘लेकिन इस बच्चे के पैदा होने से पहले तुझे मेरे बेटे से प्यार करना होगा, उससे ज्यादा प्यार जितना मेरा बेटा तुझसे करता है।’
View this post on Instagram
वहीं शो के कल के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा सबको मना करती है कि कोई अभिमन्यु को ये नहीं बताए कि उसे मंजरी ने अरेस्ट करवाया था। तो वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु ये सच्चाई जान लेता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अभिमन्यु-मंजरी और अक्षरा का ये रिश्ता क्या मोड़ लेता है!!