नई दिल्ली। साउथ इंडस्ट्री में थलाइवा के नाम से मशहूर एक्टर रजनीकांत ने दो साल बाद नेल्सन दिलीप कुमार के साथ फिल्म ‘जेलर’ से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। इस फिल्म ने दुनियाभर की बॉक्स ऑफिस पर कमाई का धागा खोल दिया है। फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रूपये की ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है। फिल्म को हर तरफ से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में अब सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी टीम के साथ मिलकर फिल्म की सफलता का जश्न मनाया है। रजनीकांत ने इस मौके पर केक काटकर ‘जेलर’ की सक्सेस को सेलिब्रेट किया है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
#Jailer SUCCESS celebration!
The most PROFITABLE Kollywood movie of the year.
||#Rajinikanth | #ShivaRajkumar| #Mohanlal || pic.twitter.com/xAc9KocjoA
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) August 25, 2023
सुपरस्टार रजनीकांत हिमालय से अपनी आध्यात्मिक यात्रा से वापस चेन्नई लौट आए हैं। इसके बाद रजनीकांत ने अपनी टीम के साथ जेलर की सफलता को सेलिब्रेट किया। इस मौके पर जेलर के निर्देशक नेल्सन, संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर, राम्या कृष्णन और क्रू के अन्य सदस्य मौजूद रहे। रजनीकांत ने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर केक काटा।
रजनीकांत ने फिल्म की अपार सफलता के लिए सभी का धन्यवाद किया और तहे दिल से आभार व्यक्त किया। बता दें कि फिल्म ‘जेलर’ की रिलीज से एक दिन पहले रजनीकांत केदारनाथ में आशीर्वाद लेने के लिए हिमालय के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद एक्टर रजरप्पा मंदिर के दर्शन के लिए रांची पहुंचे। अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान रजनीकांत ने झारखंड के राज्यपाल राधाकृष्णन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य लोगों से भी मुलाकात की।