newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Geeta Kapur ने उड़ाए फैंस के होश, सोशल मीडिया पर शेयर की सिंदूर लगाकर फोटो

मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर (Geeta Kapur) ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। जिसे देख उनके फैंस के होश उड़ गए हैं।

नई दिल्ली। मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर (Geeta Kapur) ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। जिसे देख उनके फैंस के होश उड़ गए हैं। दरअसल, उन्होंने सिंदूर लगाकर तस्वीरें शेयर की है, जिसके बाद से उनकी शादी की अफवाह उड़ने लगी है।

गीता कपूर को गीता मां के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं, जिसे देख उनके फैंस हैरान रह गए। तस्वीरों में वो लाल रंग का सूट और बिंदी लगाए नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने मांग में सिंदूर भी लगा रखा है। ये सिंदूर देख सभई हैरान है और जानना चाहते है कि उन्होंने शादी कर ली है या नहीं।

जब से ये तस्वीरें गीता मां ने सोशल मीडिया पर शेयर की है, तब से उनके फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने शादी कर ली है। खबरों की मानें तो उन्होंने शादी नहीं की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Geetakapur (@geeta_kapurofficial)

आपको बता दें, कि गीता कपूर इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ (Super Dancer Chapter 4) में बतौर जज नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो फिजा (2000), अशोका (2001), साथिया (2002), हे बेबी (2007), अलादीन (2009) जैसी अनगिनित फिल्मों में कोरियोग्राफी भी कर चुकी है।