newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yami Gautam: क्या यामी गौतम की फिल्म ए थर्सडे बन गयी है इस साल में अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म

Yami Gautam: क्या यामी गौतम की फिल्म ए थर्सडे बन गयी है इस साल में अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म लगातार देश और विदेश के प्रसिद्ध व्यक्तित्व द्वारा एक्ट्रेस यामी गौतम की प्रशंसा होती रही है|

नई दिल्ली| यामी गौतम की फिल्म इस वक़्त चर्चा में है| वर्ष 2022 रिलीज़ हुई फिल्म ए थर्सडे हिंदी भाषा में बनी थ्रिलर फिल्म है जिसे बेहज़ाद खम्बाटा ने बनाया है| इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ किया गया और यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गयी है| इस फिल्म को देशभर के लोग देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं | यामी गौतम की फिल्म फरवरी 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और अब तक 25 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने इस फिल्म को देखा है| ए थर्सडे फिल्म में यामी गौतम के साथ अतुल कुलकर्णी, नेहा धूपिया और डिम्पल कपाड़िया जैस कलाकारों ने भी काम किया है|

यामी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें बताया गया है औरमैक्स मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ वाणी की यह फिल्म उन चुनिंदा फिल्मों में से है जिसने सीधे ओटीटी पर पदार्पण किया है और यह अब तक की इकलौती फिल्म बन गयी है जिसे 25 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है| यामी ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,
“उन सभी को धन्यवाद जिसने ऐसा बनाया | ऐसा लगता है एक एक्टर के रूप में मेरी यात्रा में इसने महत्वपूर्ण पक्ष जोड़ा| आभार|

आपको बता दें यह साल 2022 की लोकप्रिय फिल्म है और इस फिल्म को imdb पर भी 7.8 की रेटिंग मिली हुई है| लगातार देश और विदेश के प्रसिद्ध व्यक्तित्व द्वारा एक्ट्रेस यामी गौतम की प्रशंसा होती रही है| यामी गौतम फिलहाल आने वाली फिल्म ओह माई गॉड 2 में दिखने वाली हैं इसके अलावा कई ऐसी फिल्म भी वो करने वाली हैं जिसके बारे में अभी अनाउंसमेंट होना बाकी है|

क्या है इस फिल्म में
फिल्म में यामी का किरदार एक टीचर का है| जिसमें वो एक प्ले स्कूल में 16 बच्चों को बंधक बना लेती हैं और उनकी मांग से पूरा देश आश्चर्यचकित हो जाता है| पुलिस और नेता सभी अपने वाणी के सामने अपने घुटनों के बल झुकने को तैयार हो जाते हैं| इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं