नई दिल्ली। सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) के डांस के दीवानों पूरे देश में हैं। बिग बॉस 11 और फिल्मों में काम करने के बाद उनकी लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई। उनके चाहने वालों की गिनती करोड़ों में हैं। सपना चौधरी के डांस विडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन इस बार इस वीडियो में कुछ अलग है। दरअसल, वीडियो में अंग्रेजी गाने पर सपना देसी ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं।
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो किसी हिंदी गाने पर नहीं बल्कि अंग्रेजी गाने पर स्टेज पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद दिया है। इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
सपना की ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनका ये वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सपना ने लिखा, ”स्टेज…… थैंकयू मेरी फैमिली आप लोग है जो मुझे इतना प्यार करते है. मैं आप लोगों को कितना भी थैंक यू बोलू कम है बहुत कम।”
View this post on Instagram
सपना के इस वायरल वीडियो की बात करें तो वो काले रंग के सूट में नजर आ रहे हैं। जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। सपना जस्टिन बीबर के गाने ‘लेट मी लव यू’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने डांस के वीडियो को जोड़कर एक वीडियो बनाया है। जिसमें उन्होंने जस्टिन बीबर का गाना लगाया है। उनके फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।