newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hina Khan: हिना खान पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के मौत के बाद हुईं कोरोना पॉजिटिव

Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में उन्होंने अपने पिता को खोया है। इस सदमे से वो निकल भी नहीं पाईं अब वो कोरोना पॉजिटिव पाईं गई हैं।

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में उन्होंने अपने पिता को खोया है। इस सदमे से वो निकल भी नहीं पाईं अब उनको एक और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, वो कोरोना पॉजिटिव पाईं गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।

बीते दिनों ही उनके पिता की मौत हुई थी। अब कोविड संक्रमित होने से उनकी परेशानियां और बढ़ गई है। कोरोना संक्रमित होने के बाद हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है। फिलहाल उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

hina khan

हिना खान ने लिखा, ”मेरे और मेरे परिवार के लिए ये बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण समय चल रहा है। इसी बीच मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर के कहे अनुसार मैंने खुद को होम क्वारंटीन किया है। साथ ही सभी जरूरी सावधानी बरत रही हूं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HK (@realhinakhan)

आपको बता दें कि पिता की मौत से पहले हिना खान कश्मीर में थीं। जहां वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बिजी थी। ऐसे में उन्होंने उनके समपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने की अपील भी की है।