newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bell Bottom: रिलीज हुई Akshay Kumar की मोस्ट अवेटेड फिल्म बेल बॉटम, दर्शकों ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

Bell Bottom: फिल्म बेल बॉटम को लेकर दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। ज्यादातर लोगों को अक्की की ये फिल्म पसंद आ रही है। ट्विटर पर सुबह से ये फिल्म और अक्षय कुमार ट्रेंड हो रहे हैं। साथ ही उनके फैंस रिएक्शन्स भी दे रहे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के खतरों के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) को लेकर चर्चा में हैं। दर्शकों में इस फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है। ये फिल्म आज रिलीज हो हई है। इस फिल्म का फैंस को काफी समय से इंतजार था। ऐसे में अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। बता दें कि पहले ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दर्शक इस फिल्म को सिनेमा हॉल में जाकर देखेंगे।

akshay kumar bell bottom

फिल्म बेल बॉटम को लेकर दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। ज्यादातर लोगों को अक्की की ये फिल्म पसंद आ रही है। ट्विटर पर सुबह से ये फिल्म और अक्षय कुमार ट्रेंड हो रहे हैं। साथ ही उनके फैंस रिएक्शन्स भी दे रहे हैं।

यहां देखिए किसने क्या कहा-