newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pratik Gandhi: कॉलर पकड़ मुंबई पुलिस ने प्रतीक गांधी को गोदाम में ठूंसा, जानिए क्या है पूरा मामला

Pratik Gandhi: एक्टर प्रतीक गांधी जल्द ही फिल्म ‘फुले’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रतीक गांधी के साथ पत्रलेखा भी देखने को मिलेंगी। फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आ चुका है। फिल्म में प्रतीक ‘ज्योतिबा फुले’ तो वहीं, पत्रलेखा ‘सावित्री फुले’ का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा, प्रतीक गांधी, विद्या बालन और इलियाना डिक्रूज के साथ भी एक प्रोजेक्ट में काम करेंगे।

नई दिल्ली। अभिनेता प्रतीक गांधी फिल्म ‘फुले’ में नजर आने वाले हैं लेकिन इससे पहले ही वो चर्चा में हैं। दरअसल, प्रतीक गांधी ने एक ट्वीट किया है जिसे लेकर वो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहे है। दरअसल, मामला कुछ इस प्रकार है कि अभिनेता प्रतीक गांधी ने एक ट्वीट कर मुंबई पुलिस द्वारा अपमानित किए जाने की बात कही है। प्रतीक गांधी का ये भी कहना है कि पुलिस वालों ने उन्हें एक गोदाम में भी धकेल दिया था। अब एक्टर और उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। फैंस भी इस मामले पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Pratik Gandhi..

क्या किया प्रतीक गांधी ने ट्वीट

अपने ट्वीट में प्रतीक गांधी ने लिखा, ‘मुंबई WEH पर वीआईपी मूवमेंट की वजह से जाम हो गया था। मैंने शूट लोकेशन तक पहुंचने के लिए सड़क पर चलना शुरू कर दिया था और तभी पुलिस वालों ने मुझे कंधे से पकड़ लिया। उन्होंने बिना किसी चर्चा के इंतजार किए मुझे किसी संगमरमर के गोदाम में धकेल दिया।’ प्रतीक गांधी ने इस ट्वीट के साथ हैशटैग अपमानित भी लिखा है। बता दें जिस जगह पर ये सब हुआ वो WEH मुंबई वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे है।

ट्वीट पर यूजर्स कर रहे कमेंट 

मुंबई पुलिस को लेकर किए गए प्रतीक गांधी के इस ट्वीट पर यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने अभिनेता के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए बताया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर का दौरा कर रहे हैं और इसी वजह से ऐसा हो सकता है।’ यूजर के इस कमेंट पर प्रतीक ने भी जवाब देते हुए लिखा, ‘उप्स, मुझे पता नहीं था।’

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर प्रतीक गांधी जल्द ही फिल्म ‘फुले’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रतीक गांधी के साथ पत्रलेखा भी देखने को मिलेंगी। फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आ चुका है। फिल्म में प्रतीक ‘ज्योतिबा फुले’ तो वहीं, पत्रलेखा ‘सावित्री फुले’ का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा, प्रतीक गांधी, विद्या बालन और इलियाना डिक्रूज के साथ भी एक प्रोजेक्ट में काम करेंगे।