newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Honey Singh: तीस हजारी कोर्ट में पेश हुए सिंगर हनी सिंह, पत्नी ने लगाए हैं मानसिक और आर्थिक शोषण के आरोप

Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इसके साथ ही मानसिक शोषण और आर्थिक शोषण के तर्ज पर भी आरोप लगाए गए हैं। वही आज इस मामले में हनी सिंह को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इसके साथ ही मानसिक शोषण और आर्थिक शोषण के तर्ज पर भी आरोप लगाए गए हैं। वही आज इस मामले में हनी सिंह को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट में हनी सिंह के गार्ड सारे समय उन्हे घेरे रहे। जबकि पिछली सुनवाई में कोर्ट की ओर से एक समन जारी किया गया था, जहां हनी सिंह को पेश होने का आदेश दिया गया था। दरअसल पिछली सुनवाई में कोर्ट के आदेश पर हनी सिंह पेश नहीं हुए। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कोर्ट ने  कहा कि आश्चर्य है, कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है।

आरोपी को सोचना चाहिए कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। बता दें कि मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट’ के तहत दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सिंगर के खिलाफ घरेलू हिंसा की याचिका दायर की है।

हनी सिंह पर लगे आरोप

हृदेश सिंह उर्फ हनी सिंह की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके माता-पिता और छोटी बहन ने उनका शोषण किया है। 160 पन्नों की याचिका दायर करते हुए हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने 10 साल पुराना हनीमून का एक ऐसा राज खोला है, जिसे आज तक कोई नहीं जानता था। दरअसल शालिनी का आरोप है कि हनीमून के दौरान ही हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। इसके साथ ही शालिनी ने कोर्ट में दी गई अपनी याचिका में बताया कि दोनों साथ स्कूल में पढ़ते थे, जहां दोनों का अफेयर शुरू हुआ। करीब 10 साल के प्यार के बाद 14 मार्च साल 2010 को दोनों के घर वालों की मर्जी से दोनों की सगाई हुई और फिर साल 2011 में दोनों की शादी कर दी गई।