newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#RajKundraArrest: राज कुंद्रा के ‘डर्टी पिक्चर’ का असर, सुपर डांसर रियेलिटी शो से शिल्पा शेट्टी के बाहर होने की अटकलें तेज

Raj Kundra: शो के आने वाले एपिसोड में शिल्पा शेट्टी नज़र आएंगी या नहीं इसे लेकर अभी कुछ तय नहीं किया गया है। लेकिन बच्चों के लोकप्रिय डांसिंग रियलिटी शो में क्या लोग शिल्पा शेट्टी को बतौर जज देखना चाहेंगे या नहीं इसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस में बहस जारी है।

नई दिल्ली। बिजनेस मैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से पूरे परिवार की परेशानी बढ़ गई है। वहीं अब माना जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी को भी सोनी टीवी पर आने वाले डांस रियेलिटी शो से बाहर कर दिया कर है। दरअसल मुंबई में सुपर डांसर चैप्टर 4 की शूटिंग के लिए शिल्पा शेट्टी नहीं पहुंची। कहा जा रहा है कि राज कुंद्रा की गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटे बाद ही शो के आने वाले एपिसोड का शूट किया जाना था। लेकिन शिल्पा शेट्टी समय पर नहीं पहुंच पाईं, जिसके बाद अब उनकी जगह करिश्मा कपूर शो में मेहमान बनकर शामिल हुईं है। जिसके बाद गीता कपूर और अनुराग बसु के साथ करिश्मा कपूर मुंबई के फिल्म सिटी शूटिंग पूरी की।

Shilpa Shetty

शो में नहीं दिखेंगी शिल्पा शेट्टी!

शो के आने वाले एपिसोड में शिल्पा शेट्टी नज़र आएंगी या नहीं इसे लेकर अभी कुछ तय नहीं किया गया है। लेकिन बच्चों के लोकप्रिय डांसिंग रियलिटी शो में क्या लोग शिल्पा शेट्टी को बतौर जज देखना चाहेंगे या नहीं इसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस में बहस जारी है।

shilpa shetty

शिल्पा ने पहले भी लिया था शो से ब्रेक

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब शिल्पा शेट्टी ने पहली बार शो से ब्रेक लिया है। बल्कि इससे पहले जब उनका लगभग पूरा परिवार कोरोना का शिकार हुआ था। उस दौरान भी उन्होने शो के बीच से ब्रेक ले लिया था। उस समय इंडियाज बेस्ट डांसर शो की जज मलाइका अरोड़ा ने शिल्पा शेट्टी को रिप्लेस किया था।

Raj kundra

न्यायिक हिरासत में है राज कुंद्रा

बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा है। जिस पर फैसला लेते हुए कोर्ट ने उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राज कुंद्रा के साथ उनके साथी को भी 23 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।