newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ram Setu: फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग हुई शुरू, अक्षय कुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी

Ram Setu: फिल्म राम सेतु (Ram Setu) की शूटिग शुरू हो गई है। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने सोशल मीडिया पर दी है। साथ ही उन्होंने फिल्म से अपना लुक भी शेयर किया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने पिछले साल अपनी नई फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) का अनाउंसमेंट किया था। इस फिल्म को लेकर अक्षय और फैंस काफी एक्ससाइटेड हैं। फिल्म में अक्षय भगवान राम के अस्तित्व की खोज करते हुए नजर आएंगे। जब से अक्षय ने इस फिल्म का ऐलान किया है तब से फैंस भी इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं क्योंकि इस तरह का रोल अक्षय पहली बार निभाते नजर आएंगे। ये फिल्म अक्षय के लिए काफी स्पेशल है।

Ram Setu

हाल ही में अक्षय फिल्म के मुहूर्त शॉट के लिए अयोध्या गए थे। इस दौरान फिल्म की दोनों एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी उनके साथ थी। उस समय इन तीनों की अयोध्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसके अलावा अक्षय ने यूपी के सीएम योगी से भी मुलाकात की थी।

अब फिल्म राम सेतु को लेकर लेटेस्ट अपड़ेट ये ही कि फिल्म की शूटिग शुरू हो गई है। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर दी है। साथ ही उन्होंने फिल्म से अपने लुक को शेयर किया है। साथ ही इसे लेकर फैंस का सजेशन भी मांगा है।