newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 10 october 2022: ऋषभ पर हमलावर होगा अर्जुन तो मंजरी को मुंबई जाने से रोक पाएगी अक्षरा?

TV Serials Update 10 october 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु मंजरी को मुंबई लेकर जाने का फैसला करता है लेकिन अक्षरा उसे समझाने की कोशिश करती है लेकिन वो किसी की नहीं सुनता। अभिमन्यु को हर जगह अक्षरा ही अक्षरा दिखाई देती है कि क्योंकि वो उसी से दूर जाना चाहता है।

नई दिल्ली।छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल  ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि डांडिया इवेंट में दोनों एक दूसरे से दूर रहने की कोशिश करते हैं लेकिन न चाह कर भी दोनों करीब आ जाते हैं। वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन पेनड्राइव की मदद से ऋषभ का बिजनेस बर्बाद करने का प्लान करता है। अर्जुन की सारी बातें शर्लिन सुन लेती है और वो पेन ड्राइव को चुराने की कोशिश करती हैं लेकिन कामयाब नहीं हो पाती है।

जिद पर अड़ा अभिमन्यु

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु मंजरी को मुंबई लेकर जाने का फैसला करता है लेकिन अक्षरा उसे समझाने की कोशिश करती है लेकिन वो किसी की नहीं सुनता। अभिमन्यु को हर जगह अक्षरा ही अक्षरा दिखाई देती है कि क्योंकि वो उसी से दूर जाना चाहता है। वहीं दूसरी तरफ हर्षवर्धन और अक्षरा मिलकर प्लान बनाते हैं कि जब अभिमन्यु नहीं होगा तो अक्षरा वहां जाकर मंजरी को म्यूजिक थेरेपी देगी। दोनों प्लान में कामयाब भी होते हैं लेकिन अक्षरा खुद सामने आ जाती है और मुंबई ले जाने के लिए मना करती है लेकिन अभिमन्यु कुछ भी नहीं सुनता। अक्षरा परेशान है क्योंकि मंजरी की हालत में सुधार नहीं हो रहा है।

 


लुथरा परिवार के सामने खुलेगा अर्जुन का राज

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि  अर्जुन ऋषभ के करण को चोट पहुंचाने के कामों को पूरी दुनिया के सामने उजागर करना चाहता था लेकिन उसका प्लान उसी पर उल्टा पड़ जाता है। पृथ्वी आकर सारा प्लान खराब कर देगा है और सबको बता देता है कि ऋषभ को अर्जुन ने मारने की कोशिश की थी। पृथ्वी एक वीडियो भी दिखाता है। वीडियो देखकर अर्जुन अपना आपा खो देता है और अर्जुन से सवाल करता है कि ऐसा क्यों किया। वहीं प्रीता अर्जुन पर गुस्सा करती है कि उनके पति की जान लेने की कोशिश कैसे की।  दोनों के बीच खूब बहस होती है लेकिन ऋषभ अर्जुन को प्रीता से बात करने से रोक देता है। जिससे गुस्सा होकर अर्जुन कुर्सी लेकर ऋषभ पर हमला कर देता है। प्रीता उसे रोकने की कोशिश करती है लेकिन वो नहीं रुकता।